Saturday 2nd of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: संकुल फुलसरी में आयोजित हुआ पालक शिक्षक मेगा बैठक।

Vivek Sahu

Wed, Aug 7, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) सचिव स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन नया रायपुर के आदेशानुसार तथा कार्यलय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा के निर्देश पर संकुल फुलसरी विकासखण्ड कोरबा में पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वल व बैठक में उपस्थित पालकों व अतिथियों के स्वागत के साथ प्रारंभ हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए संकुल प्राचार्य श्रीमती अणिमा प्रसाद ने कहा कि शासन की आज का बैठक रखने का मुख्य उद्देश्य पालकों को बच्चों के शिक्षा के प्रति जागरूक करना है साथ ही पालकों को विद्यालय के साथ जुड़ाव रखना है।   उन्होंने कहा कि जब तक पालक अपने बच्चों की शिक्षा पर ध्यान नहीं देंगे तब तक बच्चे अच्छे से शिक्षा प्राप्त नहीं कर सकते। इसलिए पालकों का बच्चों व विद्यालय के प्रति लगाव आवश्यक है। बैठक को आज के जिला स्तर के निरीक्षण अधिकारी श्री घनश्याम सिंह, जिला खाद्य अधिकारी ने पालकों की समस्याओं का निराकरण कर बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया।   बैठक में मंच का संचालन संकुल शैक्षिक समन्वयक श्री खेमराज राजवाड़े तथा आभार प्रदर्शन प्रधान पाठक अब्दुल नसीब खान द्वारा किया गया।   इस अवसर पर व्याख्याता गण श्रीमती सुमन शर्मा, शीत कुमार भैना, नीरज पटेल ,प्रधान पाठक श्री अमरसिंह राठिया, गोकुल सिंह सिदार, याहिया हुसैन,नरेश्वर सिंह राठिया, हरपाल सिंह कंवर,छतराम यादव सहायक शिक्षक जितेन्द्र कुमार देवांगन, सूर्य प्रकाश सिंह ठाकुर, भक्ता कुमार बरेठ सहित पालकगण व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।   कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं पालक गणों द्वारा एक पेड़ मां के नाम पर हाईस्कूल फुलसरी के शाला प्रांगण वृक्ष रोपण किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन