Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना बालकोनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत घर की सुरक्षा एवं यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने की अपील।

कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही

सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना दर्री में मैत्री महिला हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित। महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, हेल्

: उरगा के 1 घर में निकला जहरीला नाग...!!

Vivek Sahu

Thu, Apr 25, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) उरगा के 1 घर में जहरीला नाग फन फ़ैलाये बैठा था, जिसके बाद पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति के द्वारा कॉल कर आरसीआरएस संस्था के मुखिया अविनाश यादव को इस बात की जानकारी दी गई, व जिसके बाद सर्पमित्र द्वारा सुरक्षित रेस्क्यू किया गया....!! अभी बारिश का मौसम आया भी नहीं है, और सांपो के निकलने का सिलसिला शुरू हो गया है, ऐसा ही 1 वाकया कोरबा शहर के 1 ग्राम उरगा में बीती शाम हुआ। जहां उस गांव के 1 घर की रसोई में जहरीला नाग फन फ़ैलाये बैठा था, जब महिला रात का खाना बनाने के लिए रसोई पहुंची तो उसने देखा की, अपने शिकार के तलाश में नाग कुंडी मारे बैठा हुआ था, जिसे देख उसके होश फाख्ता हो गये, फिर वो वहां से दौड़ती आई और घर के अन्य परिजनों को इसकी जानकारी दी। तब पड़ोस में रहने वाले 1 व्यक्ति के द्वारा आर.सी.आर.एस संस्था के अध्यक्ष अविनाश यादव को सुचित किया गया, जिसके बाद देरी ना करते हुए,अविनाश और उनकी टीम के सदस्य गौरव साहू जल्द ही उस स्थान पर पहुंचे । फिर जहरिले सर्प को अपने काबू में कर सुरक्षित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया....!!   सफल रेस्क्यू होने के बाद वहां उपस्थित सभी लोगों ने सर्प मित्रों को बहुत-बहुत साधुवाद दिया, इसके बाद पास के ही जंगल में सांप को सुरक्षित छोड़ दिया गया । सर्प मित्रों ने लोगों से अपील की है कि, यदि आपके आसपास कोई सर्प या कोई भी वन्य प्राणी दिखे तो उन्हें नुकसान न पहुंचाएं और देरी न करते हुए तत्काल वन विभाग या हमें सूचित करें....!! हेल्पलाइन नंबर - 9827917848, 7987957958,9009996789

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन