Saturday 25th of April 2026

ब्रेकिंग

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा।

कोर्ट की जीत के बाद बड़ा खुलासा!” — कई वर्षों के संघर्ष के बाद कुर्मी समाज आक्रामक, अवैध कब्जा, स्कूल संचालन और तोड़फोड़

मुद्दे से गायब कांग्रेस और पूर्व मंत्री को कुछ नहीं मिल रहा तो मेरे 35 वर्ष पूर्व दिवंगत पिता के ख़िलाफ़ आरोप लगाने से

उद्योग मंत्री का शीतल शरबत वितरण केंद्र घंटाघर में प्रारंभ, राहगीरों को शरबत की वितरित ।

मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा (MBSI26) का आयोजन—जिले में 32 परीक्षा केंद्रों में 9790 परीक्षार्थी होंगे शामिल।

: छुरी के बंद पड़े ढाबे से पेट्रोल, डीजल की कालाबाजारी, पुलिस ने मारा छापा, 15860 लीटर पेट्रोल-डीजल सहित एक टैंकर जप्त। देख वीडियो

Vivek Sahu

Tue, Nov 21, 2023
कोरबा( न्यूज उड़ान) – कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्रांतर्गत छुरी में स्थित एक बंद पड़े ढाबा में छापा मार कर पुलिस ने लगभग 16000 लीटर पेट्रोल और डीजल जप्त किया है। पुलिस ने ढाबे से लगे गोदाम में खड़े एक टैंकर को भी जप्त किया है। https://youtu.be/Ma_lhrjmBMI?si=jKhb0J0yf8v-12BA पुलिस को संदेह है कि टैंकर के जरिए या तो अवैध डीजल,पेट्रोल लाया जाता है या अवैध रूप से खरीदा गया अवैध पेट्रोलियम पदार्थ बाहर भेजा जाता है। पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। दरअसल पुलिस को मुखबिर से पेट्रोलियम पदार्थ की कालाबाजारी की सूचना बहुत दिनों से मिल रही थी की छूरी स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड से निकलने वाली टैंकरों से पेट्रोल और डीजल चुराकर ढाबे से लगे गोदाम में भंडारण कर अवैध बिक्री की जाती है। सूचना के ही तहत दर्री सीएसपी रॉबिंसन गुड़िया के नेतृत्व में बंद पड़े ढाबा में छापा मारा गया। सीएसपी के नेतृत्व में दर्री थाना प्रभारी और कटघोरा थाना प्रभारी के साथ पहुंचे पुलिस बल ने जब छुरी स्थित ढाबा में छापा मारा तो वहां बड़े बड़े जरीकेन में बड़ी मात्रा में भंडारित डीजल, पेट्रोल पाया गया। जरीकेन में भरकर रखे गए डीजल, पेट्रोल का जब आकलन किया गया तब कुल 15860 लीटर डीजल, पेट्रोल का अवैध भंडारण मिला जिसे जप्त किया गया वहीं पुलिस ने ढाबा के बाउंड्री में ही खड़े एक टैंकर को भी जप्त किया। पुलिस ने पेट्रोल डीजल की कालाबाजारी कर बिक्री करने वाले 3 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन