Monday 4th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: मनरेगा के अमृत सरोवर स्थल पर संविधान की प्रस्तावना का होगा पठन

Vivek Sahu

Tue, Nov 26, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान)जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत बनाए गए अमृत सरोवर स्थल पर 26 नवंबर को सुबह 11बजे संविधान की उद्देशिका/प्रस्तावना का पठन/वाचन किया जाएगा. अमृत सरोवर स्थल पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।   कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिनेश कुमार नाग के मार्गदर्शन में जिले के महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत निर्मित अमृत सरोवर स्थलों पर 26 नवंबर को संविधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर संविधान की उद्देशिका का वाचन किया जायेगा जिसमें संविधान के आदर्शों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दोहराया जायेगा।   इसके साथ ही विविध कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन भी होगा।   इस संबंध में जनपद पंचायत सीईओ एवं मनरेगा कार्यक्रम अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।   इस विशेष आयोजन का उद्देश्य संविधान के प्रति नागरिकों को जागरूक करना और उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों का महत्व समझाना है। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय संविधान की उद्देशिका के सामूहिक पाठ से होगी। छात्रों के लिए निबंध लेखन, भाषण और प्रश्नोत्तरी जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।   इस ऐतिहासिक दिन को स्मरणीय बनाने के लिए अमृत सरोवर स्थल पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में स्थानीय समुदाय, अमृत सरोवर उपयोगकर्ता समूह, जन प्रतिनिधि,अधिकारी ,कर्मचारी,और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।   इस अवसर पर उपस्थित स्थानीय ग्रामीण,मनरेगा जॉब कार्डधारी, ग्रामीणों और छात्रों को संविधान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन