Tuesday 5th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की तैयारी! भाजपा महिला मोर्चा ने लिया सफाई कर्मी बहनों के सम्मान का संकल्प

Vivek Sahu

Wed, Mar 5, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत जी के नेतृत्व में और प्रदेश महामंत्री श्रीमती विभा अवस्थी जी (बिलासपुर संभाग कार्यक्रम प्रभारी) के आदेशानुसार, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) हेतु आवश्यक बैठक आयोजित की गई। आज महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती वैशाली रत्नपारखी के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा जिला कोरबा की बैठक संपन्न हुई।   इस बैठक का मुख्य उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सफाई कर्मचारी बहनों के सम्मान हेतु विशेष कार्यक्रम की रूपरेखा तय करना था। महिला मोर्चा का सम्मान अभियान इस कार्यक्रम के तहत महिला मोर्चा द्वारा सफाई कर्मी बहनों के योगदान को सराहते हुए उनका सम्मान किया जाएगा।   इस पहल का उद्देश्य सफाई कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करना और समाज में उनके महत्व को उजागर करना है। बैठक में इन प्रमुख सदस्याओं की रही सहभागिता इस बैठक में प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रीमती मंजू सिंह, वरिष्ठ दीदी एवं विशेष आमंत्रित सदस्य श्रीमती ज्योति वर्मा, नव निर्वाचित महापौर एवं जिला महामंत्री श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती उत्तर कुंभकार, जिला मंत्री श्रीमती हार बाई यादव, श्रीमती कृष्णा राठौर, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, जिला कार्यकारिणी एवं मंडल कार्यकारिणी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। महिला मोर्चा का संकल्प बैठक के दौरान सभी सदस्याओं ने महिला सशक्तिकरण और समाज में स्वच्छता का संदेश प्रसारित करने का संकल्प लिया।   इसके तहत सफाई कर्मी बहनों को सम्मानित कर उनके योगदान को समाज के समक्ष उजागर किया जाएगा। 8 मार्च को भव्य कार्यक्रम की तैयारी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इस कार्यक्रम को भव्य और प्रेरणादायक बनाने की योजना बनाई गई है, जिसमें विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।   इस दौरान महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता और समाज में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा होगी। भाजपा महिला मोर्चा की यह पहल महिला सम्मान और स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन