Tuesday 5th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: पुलिस अधीक्षक द्वारा सिविल लाइन थाने की लंबित शिकायतों की समीक्षा।

Vivek Sahu

Mon, Apr 14, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान ) पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा सिविल लाइन थाने की लंबित शिकायतों एवं प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई।   समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रकरणों के शीघ्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।   निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कुछ प्रकरणों में अनावश्यक विलंब एवं कार्य में लापरवाही बरती गई है।   मामलो में कार्रवाई में कोताही पाए जाने पर सहायक उपनिरीक्षक विमलेश भगत के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की गई है। साथ ही, संबंधित प्रकरणों में लापरवाही को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी से भी स्पष्टीकरण लिया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा ASI विमलेश भगत द्वारा लंबित रखी गई शिकायतों पर कार्रवाई कर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए गए, जिसके अनुपालन में थाना सिविल लाइन में तीन मामलों में एफआईआर दर्ज की गई। दर्ज प्रकरणों का विवरण इस प्रकार है: 1. अपराध क्रमांक 190/25 — धारा 331(2), 296, 351(2), 115(2), 74, 3(5) BNS 2. अपराध क्रमांक 191/25 — धारा 296, 351(2), 3(5) BNS 3. अपराध क्रमांक 192/25 — धारा 303(2) BNS   श्री तिवारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम नागरिकों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित, गंभीर एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन