Tuesday 28th of April 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi Organizes Unity March and Marathon under Nasha Mukt Bharat Abhiyan

Meritorious Students Felicitated at PM SHRI HSS Fatehpur.

Mega Parent-Teacher Meeting Successfully Conducted Across Schools in District Rajouri.

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत बालको थाना में मैत्री हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित।

सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया,सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई - अनिल अग्रवाल।

: किसी भी चुनाव में महिला मोर्चा के भूमिका काफी अहम : डॉ सरोज पाण्डेय

Vivek Sahu

Sun, Mar 17, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) शनिवार को जिला कोरबा अंतर्गत बालको मंडल की महिला मोर्चा सम्मेलन में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व लोकसभा प्रत्याशी डॉ सरोज पाण्डेय शामिल हुई। बैठक में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सुश्री पांडेय आत्मीय स्वागत किया। डॉ सरोज पांडेय ने कहा कि महिला मोर्चा के कार्य हर चुनाव में अहम होता है, इसलिए लोकसभा चुनाव में भी घर-घर महिलाओं तक पहुँचने की कोशिश महिला मोर्चा की होगी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने महिलाओं को प्राथमिकता देकर पीएम आवास, शौचालय, उज्ज्वला योजना, महतारी वंदन योजना जैसी अनेक योजनाएं चलाई है। अब समय आ गया है कि हम महिलाएं मोदी जी के लिए कुछ दिन समय निकाले औऱ घर-घर पहुँचे। महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी ने कहा कि सरोज पांडे छत्तीसगढ़ की बेटी है, और बेटी जहां खड़ी हो जाती है वही उनका घर बन जाता है। इसलिए आज बेटी को स्थापित करने की बारी है। उन्होंने कहा कि कोरबा लोकसभा की हर महिला सरोज पांडेय है, इसी सोच के साथ हमें लोकसभा चुनाव में उतरना है। महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अर्चना रुनिजा ने कहा कि सरोज पांडेय के रूप में हमें एक कोहिनूर हीरा मिल गया है, वे ऐसी नेता है जो एक बूथ स्तर के भी कार्यकर्ता से सीधे बात करती हैं। हम सभी महिला मोर्चा के कार्यकर्ता काफी उत्साहित है। आयोजित कमल रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं की पुरस्कृत भी किया गया। अंत में महिला कार्यकर्ताओं के आग्रह पर डॉ सरोज पांडे ने लोकगीत करमा व फाग गीतों पर सामूहिक नृत्य भी किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, मंदाकिनी त्रिपाठी, सरिता मिश्रा, शिवबालक तोमर, लोकेश चौहान एवं हितानंद अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन