Monday 4th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: 13 जनवरी को धूमधाम से निकाली जाएगी साईं की पालकी यात्रा, 14 को भंडारा

Vivek Sahu

Sun, Jan 5, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) कोरबा के पावर हाउस रोड शिव मंदिर, श्वेता नर्सिंग होम के सामने से 13 जनवरी सोमवार को दोपहर 3:00 बजे धूम धाम से साईं पालकी यात्रा निकाली जायेगी।   यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते है। पालकी यात्रा में महिला व पुरुष श्रद्धालु भक्ति भाव में मग्न रहते है। साईं पालकी यात्रा में शामिल, आकर्षक झांकियां, गाजेबाजे  आकर्षण का केंद्र रहते हैं। पालकी यात्रा शिव मंदिर से निकलकर मेन रोड, पुराना बस स्टैंड, सप्तदेव मंदिर, इतवारी बाजार, रानी गेट पुरानी बस्ती होकर गांधी चौक पहुंचेगी जहाँ यात्रा का समापन किया जायेगा। यात्रा के दौरान महिलाएं व पुरुष श्रद्धालु साईं बाबा के भजन पर झूमते व भक्ति में लीन नजर आते हैं।   पालकी यात्रा के दूसरे दिन 14 जनवरी को (मकर संक्रांति) दोपहर 12:30 बजे से गांधी चौक में साईं भंडारे का आयोजन किया जाएगा जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं।   इसी दिन संध्या 7:30 बजे श्री साईं जी की 1100 बातियों से आरती की जाएगी साथी 56 भोग लगाकर सुख समृद्धि की कामना की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन