Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: सपेरा भूल गया अपना सांप, सावन सोमवार पर मचा हड़कंप – RCRS टीम ने किया सफल रेस्क्यू

Vivek Sahu

Wed, Jul 23, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान ) पथरीपारा रमेश के घर में सपेरा भूल गया सांप, सावन सोमवार पर मचा हड़कंप – RCRS अध्यक्ष अविनाश यादव ने किया सफल रेस्क्यू। सावन सोमवार के मौके पर एक सपेरा सांप दिखाने के लिए पथरीपारा पहुंचा था। सांप प्रदर्शन के बाद वह जल्दबाज़ी में अपना पिटारा रमेश के घर पर ही भूल गया। कुछ समय बाद पिटारे से सांप की सरसराहट सुनाई दी, जिससे घरवालों और आसपास के लोगों में डर और दहशत का माहौल बन गया। परिवार ने तुरंत Reptile Care and Rescuer Society (RCRS) से संपर्क किया।   सूचना मिलते ही RCRS के अध्यक्ष अविनाश यादव मौके पर पहुंचे और पूरी सावधानी से सांप का सफल रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद सांप को वन विभाग की जानकारी देकर सुरक्षित जंगल में रिलीज किया गया। स्थानीय लोगों ने अविनाश यादव और RCRS टीम की तत्परता की सराहना की।   यह घटना फिर से याद दिलाती है कि वन्यजीवों के साथ लापरवाही खतरनाक हो सकती है। --- 📞 Snake Rescue Helpline (RCRS): Avinash Yadav 📱 9827917848, 9009996789, 7987957958 RCRS टीम का उद्देश्य सिर्फ रेस्क्यू नहीं, जागरूकता भी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन