Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: कमल सिंह के नेतृत्व में सरोज दीदी का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया गया, वृद्धाश्रम व मंदिर परिसर में बांटी गई मिठाई।

Vivek Sahu

Mon, Jun 23, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान ) भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं तेजस्वी जननेता सुश्री सरोज पांडेय जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने समाजसेवा के माध्यम से एक प्रेरणादायी आयोजन किया। इस सेवा कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेता कमल सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंतर्गत मां सर्वमंगला मंदिर के समीप स्थित वृद्धाश्रम में पहुंचकर वहां निवासरत वरिष्ठ नागरिकों को मिठाइयाँ वितरित की गईं और उनका स्नेह व आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इसके उपरांत मंदिर परिसर में उपस्थित बच्चों और स्थानीय नागरिकों के बीच भी मिठाई बांटी गई, जिससे माहौल आत्मीयता और उल्लास से भर उठा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरोज दीदी का जीवन प्रेरणा, सेवा और संगठन के प्रति समर्पण का आदर्श उदाहरण है। उनके जन्मदिन को समाज सेवा के रूप में मनाना उनके विचारों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कमल सिंह ने इस अवसर पर कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए यह गौरव का विषय है कि हम दीदी के विचारों को जनसेवा के रूप में क्रियान्वित कर रहे हैं। इस सेवा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रीति स्वर्णकार, भागवत विश्वकर्मा, सतीश झा, दिलीप दास, अश्वनी साहू, जितेंद्र सिंह, अश्वनी मिश्रा, सतीश तिवारी, कमला बरेट, अमितोष दुबे, अमित स्वर्णकार, हबीबुल्लाह अंसारी, अभिलाष यादव, मंगलुराम, आरती सिंह, सुकृत कुर्रे, लाखन सिंह, ओम अग्रवाल, अजय राठौर, मनोज नायडू, निराकार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने सरोज दीदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन