Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना बालकोनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत घर की सुरक्षा एवं यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने की अपील।

कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही

सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना दर्री में मैत्री महिला हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित। महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, हेल्

: सरोज पांडेय की जीत पक्की, शक्ति केंद्र में कार्यकर्ताओं को मिली महाशक्ति, अब पूरे देश से कांग्रेस का सफाया निश्चित : संतोष देवांगन

Vivek Sahu

Wed, Apr 17, 2024
कोरबा लोकसभा से भाजपा की लोकप्रिय प्रत्याशी दीदी सुश्री सरोज पांडेय को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने को लेकर संतोष देवांगन के नेतृत्व में कटघोरा विधानसभा के छुरीकला शक्तिकेंद्र क्रमांक 1 व 2 के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित किया गया. बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आम जन मानस बड़ी संख्या में उपस्थित हुए, उपस्थित जनों को शक्ति के महापर्व में चुनाव में जीत के लिए बीजेपी के विकास कार्यों और संकल्प पत्र दिखाकर जागरूक किया जा रहा है. संतोष देवांगन ने कार्यकर्ताओं को मोदी मैजिक की शक्ति प्रदान की गई, कार्यकर्ता और आम जनता पूरे जोश खरोश के साथ भाजपा के पक्ष में वोट कर सरोज पांडेय को जिताने की अपील की, साथ ही भाजपा की रीति नीति में चलकर देश को विश्व गुरु बनाने सबको अपना योगदान देने की बात कही. लोकसभा चुनाव के लिए विशेष चर्चा कर तगड़ी रणनीति भी बनाई गई है. बैठक में मुख्य रूप से जिला संगठन प्रभारी, गोपाल साहू, भारतीय जनता पार्टी कोरबा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, कटघोरा मंडल प्रभारी टेकचंद अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष धन्नू प्रसाद दुबे, छुरीगढ़ के राजा साहब राजवर्धन सिंह, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष करुणा देवांगन,शक्तिकेंद्र क्रमांक 1 प्रभारी व नगर पंचायत उपाध्यक्ष हीरानंद पंजवानी, शक्तिकेंद्र क्रमांक 2 के प्रभारी महेंद्र सिंह राजपूत, शक्तिकेंद्र संयोजक गौरीशंकर देवांगन, मुरलीधर साहू, सह संयोजक रमेश श्रीवास, गंगा राम साहू, पार्षद देवेन्द्र देवांगन, नगर पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष सुशीला बिंझवार, बूथों के अध्यक्षगण चुनामणी देवांगन, आकाश देवांगन, इंद्रजीत चेलकर, श्याम साहू , वरिष्ठ भाजपा नेता चुन्नीलाल लाल देवांगन, उमेंदा देवांगन, रघुनंदन यादव सहित बुथ की टोली उपस्थित रहे.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन