Monday 4th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: न्यू ऐरा प्रोगेसिव स्कूल में आज साइंस एग्जीबिशन का आयोजन।

Vivek Sahu

Sun, Nov 24, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) बच्चों के भीतर छिपी विज्ञान संबंधी प्रतिभा को निखारने की मंशा से आज कोरबा के न्यू ऐरा प्रोग्रेसिव स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कक्षा तीसरी से 12वीं तक के सभी बच्चों ने प्रदर्शनी में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इतना ही नहीं स्कूल में फूड फेस्टीवल के साथ खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। जिसे लेकर स्कूल के टीचर एवं स्कूल के छात्र ,छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला। कोरबा के डिंगापुर क्षेत्र में संचालित न्यु ऐरा प्रो्रगेसिव स्कूल में विज्ञान प्रदर्शन का आयोजन किया गया। बच्चो के भीतर मौजूद विज्ञान संबंधी कला का प्रदर्शन करने की मंशा से यह आयोजन किया गया था। जहां बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। विज्ञान प्रदर्शनी के साथ ही यहां फूड फेस्टिवल और खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। इस आयोजन में कक्षा तीसरी से लेकर बारहवीं तक के सभी क्षेत्रों में अपनी हिस्सेदारी निभाई।   https://youtu.be/UwFHlKoeItA?si=GLPvpDFiR8mXHwMn       विज्ञान प्रदर्शन के दौरान बच्चों ने कृषि और प्राकृतिक संरक्षण से जुड़े एक से एक मॉडल का प्रदर्शन किया जिसकी मौके पर मौजूद लोगों ने जमकर प्रशंसा की। विज्ञान प्रदर्शनी में स्कूल का आयोजन को लेकर छात्रों में काफी उत्साह देखने को मिला।       https://youtu.be/U5zdQWDZjEs?si=uANshRbU9jwB0mq7     विज्ञान प्रदर्शनी को लेकर छात्र-छात्राओं द्वारा काफी पहले से ही उनके द्वारा इसकी तैयारी की जा रही थी। इस आयोजन को लेकर छात्र-छात्राओं ने अपने प्रोजेक्ट के बारे में बताया एवं हमारे साथ अपने अनुभव को साझा किए। और बताया, कि उन्होंने इसके लिए कितनी मेहनत की है।   https://youtu.be/bPINqT8nHTE?si=Az4-wt8yjhBdersS   कार्यक्रम के अंत में मौके पर मौजूद जजों ने सभी बच्चों के मॉडल्स का अवलोकन किया और बेहतर मॉडल्स बनाने वाले छात्रों को पुरष्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।     https://youtu.be/yIM6_672bEY?si=L4Xzg93jCQNLff8T

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन