Saturday 25th of April 2026

ब्रेकिंग

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा।

कोर्ट की जीत के बाद बड़ा खुलासा!” — कई वर्षों के संघर्ष के बाद कुर्मी समाज आक्रामक, अवैध कब्जा, स्कूल संचालन और तोड़फोड़

मुद्दे से गायब कांग्रेस और पूर्व मंत्री को कुछ नहीं मिल रहा तो मेरे 35 वर्ष पूर्व दिवंगत पिता के ख़िलाफ़ आरोप लगाने से

उद्योग मंत्री का शीतल शरबत वितरण केंद्र घंटाघर में प्रारंभ, राहगीरों को शरबत की वितरित ।

मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा (MBSI26) का आयोजन—जिले में 32 परीक्षा केंद्रों में 9790 परीक्षार्थी होंगे शामिल।

: प्रेक्षकों की उपस्थिति में राजनैतिक दलों के समक्ष हुआ ईवीएम एवं वीवी पैट का द्वितीय रेण्डमाइजेशन

Vivek Sahu

Sat, Nov 4, 2023
कोरबा  भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु पाली-तानाखार तथा कटघोरा विधानसभा हेतु नियुक्त प्रेक्षक आई.ए.एस. श्री सी.के.जमातिया, कोरबा और रामपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक श्री प्रियतु मण्डल तथा जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार और रिटर्निंग अधिकारियों की उपस्थिति में कोरबा जिले के चारो विधानसभा के लिए राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष ईवीएम एवं वीवी पैट मशीनों का आज ईएमएस 2.0 पोर्टल के माध्यम से द्वितीय रेण्डमाइजेशन किया गया। रेण्डमाइजेशन के पश्चात फाईनालाइज्ड किए गये ईवीएम बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वीवी पैट मशीन में उल्लेख आईडी नंबर सहित सूची राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम एवं वीवी पैट मशीनों का द्वितीय रेण्डमाईजेशन किया गया। रेण्डमाईजेशन की प्रक्रिया में विधानसभा रामपुर अंतर्गत कुल 284 मतदान केंद्रों हेतु 340 बैलेट एवं कंट्रोल यूनिट तथा 369 वीवी पैट मशीनों का रेण्डमाइजेशन किया गया। इसी तरह विधानसभा कोरबा अंतर्गत कुल 244 मतदान केंद्रों हेतु 585 बैलेट यूनिट एवं 292 कंट्रोल यूनिट तथा 317 वीवी पैट मशीनों का रेण्डमाईजेशन किया गया। विधानसभा कटघोरा अंतर्गत कुल 253 मतदान केंद्रों हेतु 303 बैलेट एवं 303 कंट्रोल यूनिट तथा 328 वीवी पैट मशीनों का रेण्डमाइजेशन किया गया और विधानसभा पाली-तानाखार अंतर्गत कुल 300 मतदान केंद्रों हेतु 360 बैलेट एवं 360 कंट्रोल यूनिट तथा 390 वीवी पैट मशीनों का रेण्डमाइजेशन किया गया। इस दौरान विधानसभा क्रमांक 20-रामपुर के रिटर्निंग अधिकारी अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू विधानसभा क्रमांक-21 कोरबा के श्री श्रीकांत वर्मा, विधानसभा क्रमांक 22-कटघोरा की सुश्री रिचा सिंह तथा विधानसभा क्रमांक 23- पाली-तानाखार के रिटर्निंग अधिकारी श्री हरिशंकर पैंकरा, नोडल अधिकारी सरोज महिलांगे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीमा पात्रे, डीआईओ हेमंत जायसवाल जिला स्तीय मास्टर ट्रेनर डॉ. एम. एम. जोशी सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन