Sunday 3rd of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: बैंकों का किया गया सुरक्षा आडिट

Vivek Sahu

Thu, Sep 26, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान एवं नेहा वर्मा के मार्गदर्शन में बैंकों में सरप्राइज सुरक्षा आडिट का अभियान चलाया है।   थाना/चौकी प्रभारीगण उनके थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था जिसमें बैंक में लगे सुरक्षा अलार्म सिस्टम, सीसीटीवी, सुरक्षागार्ड की जांच, बैंक परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग किया गया। पुलिस के द्वारा हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी भाषा में सजग कोरबा के तहत पैंपलेट को चस्पा किया गया:- ▪️बैंक के ग्राहक को बैंक में पैसा निकालकर बीच में कहीं भी ना रुके सीधे घर पहुंचे। ▪️लापरवाही पूर्वक पैसे को गाड़ी में ना छोड़े। ▪️बैंक या आसपास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। ▪️बैंक में आए लोगों को वित्तीय फ्रॉड की जानकारी देना शामिल है। ▪️ बैंक या एटीएम में पैसे निकालते समय अनजान व्यक्तियों की बातों में ना आए। पुलिस टीम के द्वारा बैंक एटीएम में पैंपलेट चस्पा करने का उद्देश्य यह है कि कोरबा जिला के सरहदी जिलों में कृषकों के साथ हो रहे उठाईगीरी की घटनाओं को देखते हुए कृषक भाई लोग धान खरीदी केंद्र एवं बैंकों में पैसे निकलते एवं डालते समय इन सब बातों का ध्यान दें इसलिए पुलिस के द्वारा हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी भाषा में सजग कोरबा के तहत पैंपलेट को चस्पा किया गया है और लोगों को इस संबंध में जागरूक किया जा रहा है।   पुलिस के टीम के द्वारा बैंकों में हो रहे डकैती उठाईगीरी एवं फ्रॉड को देखते हुए पुलिस के द्वारा बैंकों के दीवाल पर पैंपलेट के माध्यम से बैंकों में होने वाले उठाईगीरी, लुट,चोरी एवं डकैती से सावधान रहने के लिए बैंक एवं एटीएम में पैंपलेट लगाया गया। पुलिस टीम के द्वारा बैंकों में आने वाले ग्राहकों को सजग रहकर पैसे निकालने के लिए जागरूक किया गया।   पुलिस के द्वारा शाखा प्रबंधकों व स्टाफ के साथ सुरक्षा पर चर्चा कर बैंक के अंदर, बाहर और सड़क तक फोकस करने सीसीटीव्ही कैमरा लगवाने और सीसीटीव्ही फुटेज सहेज कर रखने कहा गया।   पुलिस टीम ने बैंकों के सायरन और बैंकों में आगजनी से बचाव के उपकरणों का भी जायजा लिया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन