Sunday 26th of April 2026

ब्रेकिंग

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा।

कोर्ट की जीत के बाद बड़ा खुलासा!” — कई वर्षों के संघर्ष के बाद कुर्मी समाज आक्रामक, अवैध कब्जा, स्कूल संचालन और तोड़फोड़

मुद्दे से गायब कांग्रेस और पूर्व मंत्री को कुछ नहीं मिल रहा तो मेरे 35 वर्ष पूर्व दिवंगत पिता के ख़िलाफ़ आरोप लगाने से

उद्योग मंत्री का शीतल शरबत वितरण केंद्र घंटाघर में प्रारंभ, राहगीरों को शरबत की वितरित ।

मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा (MBSI26) का आयोजन—जिले में 32 परीक्षा केंद्रों में 9790 परीक्षार्थी होंगे शामिल।

: कोरबा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर

Vivek Sahu

Fri, Dec 1, 2023
कोरबा (न्यूज उड़ान )शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय, कोरबा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर शासकीय हाई स्कूल स्याहीमुड़ी, जिला कोरबा में आयोजित है।   इस वर्ष शिविर का विषय नशा मुक्त समाज के लिए युवा निर्धारित किया गया है। 30 नवंबर से 6 दिसंबर तक चलने वाले इस सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन दीप प्रज्वलन कर किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर रजनीश पांडेय विभागाध्यक्ष, इलेक्ट्रिकल्स, सिपेट, विशिष्ट अतिथि डॉ. फरहाना अली, प्राचार्य, शासकीय हाई स्कूल स्याहीमुड़ी और अतिथि के तौर पर शासकीय हाई स्कूल की व्याख्याता श्रीमती प्रभा साहू, श्रीमती प्रभा गुप्ता एवं श्रीमती सरोजिनी उइके उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय की एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. डेज़ी कुजूर ने इस सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान शिविरार्थियों द्वारा संपादित किए जाने वाले कार्यों से अवगत कराया।   इसके बाद मुख्य अतिथि रजनीश पांडेय ने सभा को संबोधित किया । कहा कि नशा मुक्ति समाज के निर्माण के लिए सर्वप्रथम युवाओं को नशा से मुक्त होना आवश्यक है तभी वह समाज को नशा से मुक्त रखकर राष्ट्र का निर्माण करने में सहायक होंगे। आज के समय में युवा पीढ़ी विभिन्न प्रकार के नशा से ग्रस्त है, जिससे उनमें छिपी असीम संभावनाओं से समाज वंचित रह जाता है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ. फरहाना अली ने कहा कि आज 90 प्रतिशत युवा नशे की गिरफ्त में हैं। इससे समाज में अपराध की संख्या में भी वृद्धि हुई है । नशा मुक्त समाज के लिए युवा विषय पर आयोजित इस सात दिवसीय शिविर में शिविरार्थी निश्चित ही स्याही मूड़ी के लोगों को नशा से मुक्त रहने के लिए प्रेरित करेंगे। अतिथि के तौर पर उपस्थित वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती प्रभा गुप्ता जोकि हायर सेकेंडरी स्कूल में एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी रह चुकी हैं ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना स्व अनुशासन सीखाता है। इसका उद्देश्य समाज सेवा के माध्यम से शिक्षा ग्रहण करना है और यह तभी संभव है जब विद्यार्थी स्व अनुशासन से संचालित हो।   कार्यक्रम का सफल संचालन शिविर नायिका अमरावती के द्वारा किया गया। रानी वर्मा, किरण बंजारे, दीपिका चंद्रा प्रभा यादव, नीतू चौहान, गितानिया महंत, प्रियंका, पिंकी आदि शिविरार्थियों का सक्रिय सहयोग रहा। कार्यक्रम में शासकीय हाई स्कूल स्याहीमुड़ी के छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह से उद्घाटन समारोह में सम्मिलित हुए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन