Wednesday 22nd of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: शांतिर फरार आरोपी दीपक दास महंत गिरफ्तार कई लोगों से लाखों रूपये का धोखाधड़ी कर लंबे समय से था फरार।

Vivek Sahu

Sun, Jul 2, 2023

कोरबा पुलिस ने धोखाधड़ी का शांतिर फरार आरोपी दीपक दास महंत गिरफ्तार किया है। कई लोगों से लाखों रूपये का धोखाधड़ी कर लंबे समय से फरार था। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 114/22 धारा 420, 467, 468, 471, 34 भादवि.के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री यू. उदय किरण द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को धोखाधड़ी के अपराधों में संलिप्त लोगों एवं पूर्व के लंबित धोखाधड़ी के प्रकरणों में फरार आरोपियों की पता तलाश कर विवेचना पूर्ण करने के संबंध में दिये निर्देश के परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा व श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया के मार्गदर्शन पर निर्देश परिपालन में थाना प्रभारी कुसमुंडा द्वारा अपने मातहत कर्मचारियों की टीम बनाकर थाना में दर्ज धोखाधड़ी के मामलों का निराकरण करने पतासाजी में लगाया गया था।
शातिर अपराधी दीपक दास महंत के द्वारा सोसायटी में नौकरी लगाने के नाम पर लोगों को झांसा देकर नेट से फार्म डाउन लोड कर उसमें लोगों का नाम दर्ज कर सहकारी सेवा समिति का सील चोरी छिपे निकालकर उक्त फार्मों में लगाकर फर्जी काल्पनिक हस्ताक्षर 5-8 लोगों से 3 लाख 67 हज़ार रूपये का घोखाधडी किया है तथा एक अन्य घटना में अपने परिचित के दोस्त से मिलकर उसके पिता को लोन दिलाने का झांसा देते हुए उससे उसका पासबुक, ए.टी.एम. कार्ड पैनकार्ड तथा लिंक मोबाईल तथा मोबाईल का पासवर्ड भी बड़े शातिराना तरीके से सबंधित से लेकर उसके साथ भी 11 लाख रूपये का धोखाधडी संबंधी बात सामने आई है। उस संबंधित व्यक्ति से संपर्क कर उस पर भी पृथक से कार्यवाही की जावेगी।
दीपक दास महत पिछले एक वर्ष से अधिक समय से लोगों एवं पुलिस के झोककर फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु विशेष रूप से पता तलाश हेतु पुलिस आंख में धूल संपर्क सूत्र तैयार किया गया था, तथा कड़ी परिश्रम एवं मेहनत के बाद दीपक दास को दिनांक 29.06. 2023 को सिवनी चांपा से पकड़ा गया। थाना कुसमुण्डा लाकर वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
उक्त कार्यवाही में प्रमुख रूप से निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा, सउनि भानू प्रकुरे, प्र.आर 336 राजनारायण सिंह प्र.आर (05 चन्द्रशेखर विघ्यराज और 369 नरेन्द्र पाटनवार की प्रमुख भूमिका रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन