Saturday 25th of April 2026

ब्रेकिंग

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा।

कोर्ट की जीत के बाद बड़ा खुलासा!” — कई वर्षों के संघर्ष के बाद कुर्मी समाज आक्रामक, अवैध कब्जा, स्कूल संचालन और तोड़फोड़

मुद्दे से गायब कांग्रेस और पूर्व मंत्री को कुछ नहीं मिल रहा तो मेरे 35 वर्ष पूर्व दिवंगत पिता के ख़िलाफ़ आरोप लगाने से

उद्योग मंत्री का शीतल शरबत वितरण केंद्र घंटाघर में प्रारंभ, राहगीरों को शरबत की वितरित ।

मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा (MBSI26) का आयोजन—जिले में 32 परीक्षा केंद्रों में 9790 परीक्षार्थी होंगे शामिल।

: झुग्गी बस्तियों के लोगों को मिलेगा भूस्वामित्व अधिकार खसरा, बी-1

Vivek Sahu

Fri, Nov 10, 2023
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लखनलाल देवांगन शहर क्षेत्र के साथ-साथ झुग्गी बस्तियों में भी सघन दौरा कर रहे हैं। झुग्गी झोपड़ी इलाकों में निवासरत लोगों को वे बता रहे हैं कि भाजपा के घोषणा पत्र में आम जनता की सहुलियतों का पूरा ध्यान रखा गया है। कोरबा विधानसभा के लिए उन्होंने अपना घोषणा पत्र तैयार किया है जिसमें जनता के आशीर्वाद से विधायक बनने पर इसे पूरा करेंगे। श्री देवांगन ने कहा कि पट्टा के नाम पर भाजपा छलने और अंधेरे में रखने का काम नहीं करेगी बल्कि पूरी पारदर्शिता के साथ सबको लाभ दिया जाएगा। उन्होंने अपने घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए झुग्गी झोपड़ीवासियों को बताया कि झुग्गी-झोपड़ी बस्ती में सभी निवासरत लोगों को जितने जमीन में काबिज हैं पूरे जमीन का भूस्वामित्व अधिकार खसरा, रकबा, बी-1, चौहद्दी दर्ज हो जिसे वे खरीदी व बिक्री भी कर सकते हैं। बैंक से लोन सुविधा, कोर्ट कचहरी में जमानत, हर शासकीय कार्यों में मान्यता हो ऐसा स्थायी पट्टा दिलवाया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ सभी वार्डों के सभी लोगों को दिया जाएगा। श्री देवांगन ने कहा कि राजस्व संबंधी जमीन से जुड़ी हर समस्या का वे समाधान करेंगे। झुग्गी बस्तियों में मूलभूत सुविधाओं को भी वे प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराएंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन