Friday 17th of April 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री के निर्देश पर घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद। मृतकों के परिजनों से संपर्क एवं सहायता उपलब्

कटघोरा वन मण्डल के ग्राम मुढाली में पिछले कुछ दिनों से टंकी में गिरा था Asian Palm Civet, नोवा नेचर की टीम ने किया गया स

कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विकास कार्यो के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

JAI BHIM Padyatra Organized to Commemorate work and contribution of Bharat Ratna Dr. BR Ambedkar

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। चौकी चैतमा पुलिस के द्वारा अवैध गांजा पर की गई कार्यवा

: पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने कोल माइंस के सुरक्षा अधिकारियों का लिया मीटिंग माइंस के सुरक्षा में तैनात सुरक्षा अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु थाना प्रभारियों को दिए निर्देश

Vivek Sahu

Sun, Dec 18, 2022

कोरबा, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा एसईसीएल के खदानों में चोरी की घटनाओं को रोकने हेतु पुलिस अधीक्षक सभागार में एसईसीएल माइंस के सुरक्षा में तैनात एसईसीएल सुरक्षा , त्रिपुरा स्टेट राइफल्स एवं सीआईएसएफ के अधिकारियों सहित पुलिस अधिकारियों का मीटिंग लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए । श्री संतोष सिंह ने कहा कि एसईसीएल माइंस के आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी एसईसीएल के सुरक्षाकर्मी एवं एसईसीएल द्वारा तैनात किए गए त्रिपुरा स्टेट राइफल्स एवं सीआईएसएफ जवानों की है जिन्हें अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाना चाहिए , आवश्यकता पड़ने पर उन्हें पुलिस द्वारा सहयोग उपलब्ध कराया जाता रहा है भविष्य में भी सहयोग किया जाएगा । उन्होंने अधिकारियों से माइंस में डीजल , कोयला, कबाड़ चोरी करने वाले चोरों की सूची भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किया जा सके । श्री संतोष सिंह ने आगे कहा कि माइंस में चोरी करने वाले अपराधियों को बक्शा नहीं जाएगा । इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा , एसईसीएल सुरक्षा निरीक्षक नीरज कुमार,नितिन बघेल,अशोक कुमार दुबे,पी आर खंबड़कर, त्रिपुरा स्टेट राइफल से असिस्टेंट कमांडेंट श्री मृण्मई चकमा,अरिंदम , थाना प्रभारी दीपका निरीक्षक अभिनवकांत सिंह ,थाना प्रभारी कुसमुंडा निरीक्षक राजेश जांगड़े ,चौकी प्रभारी हरदीबाजार उप निरी मयंक मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन