Sunday 3rd of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: दीपका पुलिस द्वारा अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले गिरोह पर सर्जिकल स्ट्राइक

Vivek Sahu

Tue, Oct 8, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक कोरबा राजेश कुकरेजा, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दर्री विमल कुमार पाठक के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी एवं नारकोटिक्स एक्ट की कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में थाना प्रभारी दीपका प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में दीपका पुलिस टीम के द्वारा लगातार कठोर कार्यवाही कि जा रही है।   इसी क्रम में अवैध कच्ची महुआ शराब का व्यापार करने वाले गिरोह पर कार्यवाही करने में दीपका पुलिस कोरबा को सफलता प्राप्त हुई है।   दिनांक 07.10.2024 को मुखबीर सूचना के आधार पर कॉलेज रोड झाबर में मोटरसाइकिल में शराब का परिवहन करते हुए एक नाबालिग और आरोपी राहुल नटराज को पकड़ा गया और उनके क़ब्ज़े से कच्ची महुआ शराब बरामद कर पूछताछ करने पर बताया गया कि आरोपी किशन चौहान द्वारा नाबालिग को पैसों का लालच देकर अवैध कच्चे महुआ शराब विजयनगर निवासी आरोपी धीरेंद्र कुमार चौहान से लाने के लिए बोला था, आरोपियों पर कार्यवाही करते हुए उनके क़ब्ज़े से 25 लीटर कच्ची महुआ शराब, शराब बनाने का पात्र और एक मोटरसाइकिल CG 12 BP 0850 को जप्त कर आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।   अपराध क्रमांक 306/2024 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम, धारा 78 जेजे एक्ट, धारा 95 BNS   शराब परिवहन में नाबालिग का उपयोग करने वाले आरोपी पर धारा 78 जेजे एक्ट एवं 95 BNS के तहत की कार्यवाही।   25 लीटर कच्ची महुआ शराब, शराब निर्माण में प्रयुक्त पात्र एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल किया गया जप्त।   तीन आरोपी किए गए गिरफ़्तार (1) किशन चौहान पिता नंदलाल चौहान उम्र 34 वर्ष निवासी कॉलेज रोड झाबर थाना दीपका ज़िला कोरबा (छ ग) (2) राहुल नटराज पिता सलीक़राम नटराज उम्र 19 वर्ष निवासी झाबर थाना दीपका ज़िला कोरबा (छ ग) (3) धीरेंद्र कुमार चौहान पिता हरिहर सिंह चौहान उम्र 40 वर्ष निवासी विजयनगर बिंझरा थाना दीपका ज़िला कोरबा (छ ग)

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन