Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: कोरबा पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण के दिशा में पहल करते हुए 24 घंटे में 87 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

Vivek Sahu

Fri, Aug 15, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान) पुलिस ने जिले में अपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत हुए 24 घंटे में 87 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया जिसमें लम्बे समय से फरार 13 स्थाई वारंटी हैं और 74 आरोपी जिनके खिलाफ कोर्ट द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी वारंट तमिल में बाल्को थाने ने सबसे अधिक 17 लोगों को गिरफ्तार किया, उसके बाद सीएसईबी थाने ने 10 और उरगा थाने ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया। वही लंबे समय से फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दीपका थाने में 4, सिविल लाइंस थाने में 3 और उरगा थाने में 2 स्थायी वारंट तामील किए गए । यह अभियान विशेष रूप से लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों के विरुद्ध केंद्रित था। पुलिस टीमों ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में समन्वित कार्यवाही करते हुए इन वारंटों को निष्पादित किया। पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या फरार अपराधियों की जानकारी तुरंत पुलिस या नजदीकी पुलिस थाने में साझा करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन