Friday 17th of April 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री के निर्देश पर घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद। मृतकों के परिजनों से संपर्क एवं सहायता उपलब्

कटघोरा वन मण्डल के ग्राम मुढाली में पिछले कुछ दिनों से टंकी में गिरा था Asian Palm Civet, नोवा नेचर की टीम ने किया गया स

कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विकास कार्यो के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

JAI BHIM Padyatra Organized to Commemorate work and contribution of Bharat Ratna Dr. BR Ambedkar

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। चौकी चैतमा पुलिस के द्वारा अवैध गांजा पर की गई कार्यवा

: भारत की पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शिनी स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की 105वीं जयंती इंदिरा स्टेडियम स्थित शक्ति स्थल में की गई आयोजित

Vivek Sahu

Sun, Nov 20, 2022
कोरबा| भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की 105वीं जयंती इंदिरा स्टेडियम स्थित शक्ति स्थल में आयोजित की गई। इस मौके पर स्व. इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुये कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी के दृढ़ निश्चय, साहसपूर्ण पहल और देशहित में सर्वोच्च त्याग एवं बलिदान के लिए उन्हें याद किया जाएगा। उनके द्वारा प्रारम्भ किया गया 20 सूत्रीय कार्यक्रम का मुख्य ध्येय गरीब वर्ग के लोगों के जीवन स्तर में सुधार अत्यंत जनहितकारी पहल साबित हुई। महापौर राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि स्व. इंदिरा गांधी द्वारा देश की सर्वांगीण उन्नति, विकास, खुशहाली और देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने के लिए उन आदर्शों की रक्षा के लिए तथा दुनिया में भारत को गौरवपूर्ण स्थान दिलाने के लिए अपनी पूरी शक्ति लगा दी। इन्ही आदर्शो पर हमारे गणतंत्र की एकता एवं अखण्डता टिकी हुई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान ने कहा कि विश्व भर में लौह महिला कहलाई जाने वाली, दृढ निश्चय, साहस व अद्भुत क्षमता वाली, भारत की प्रथम व एक मात्र महिला प्रधानमंत्री, श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन, अपनी प्रतिभा व राजनीतिक दृढ़ता के लिए विश्वराजनीति के इतिहास में उनका नाम सदैव याद रखा जाएगा। सभापति श्याम सुंदर सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वे बीसवीं सदी के महानतम नेताओं में से थी उन्होने संकटपूर्ण स्थितियों में देश का सफल नेतृत्व करके साहसी कदम उठाये। उन्होने कहा कि उनके योगदान को उद्बोधन के माध्यम से बता पाना संभव नही है। इस मौके पर जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सत्येन्द्र वासन, कोरबा पूर्व अध्यक्ष श्रीमती उषा तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर, बालको ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, सेवादल संरक्षक प्रेमलता मिश्रा, सेवादल अध्यक्ष प्रदीप पुरायणे, पार्षद दिनेश सोनी, संतोष लांझेकर, रवि चंदेल, बसंत चन्द्रा, मस्तुल कंवर, धरम निर्मलकर, महेश अग्रवाल, एल्डरमेन सनंद दास दीवान, वरिष्ठ कांग्रेसी और पत्रकार वेदप्रकाश मित्तल, गीता गभेल, रामगोपाल यादव, अभिनव तिवारी, रूपा मिश्रा, रेखा त्रिपाठी, भुनेश्वर राज, सूरज महंत, द्रौपती वर्मा, सरस्वती कंवर, तारकेश्वरी शर्मा, गीरधारी बरेठ, हाजी इकबाल दयाला, गायत्री नायक, ममता अग्रवाल, वेद नायक, किरण चौरसिया, प्रभात डड़सेना, विजय धींवर, संजू अग्रवाल, राकेश देवांगन, आर.के. पांडेय, ओम प्रकाश, सुनील अग्रवाल, जागेन्द्र गोस्वामी, दुर्गेश कंवर, राम कुमार, कमला कंवर ने भी प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी को याद करते हुए उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। इस मौके पर उनकी शक्ति स्थल पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हे नमन किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन