Monday 4th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: कटघोरा आबकारी की बड़ी कार्रवाई, 67 लीटर शराब के साथ एक आरोपी जेल भेजा गया।

Vivek Sahu

Sun, Jan 26, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान) कलेक्टर अजीत वसंत और सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती आशा सिंह ने गणतंत्र दिवस पर शुष्क दिवस होने से अवैध शराब बिक्री पर सख्त कार्यवाही करने कार्यपालिक स्टॉफ को निर्देशित किया है।   इसी तारतम्य में कटघोरा भ्रमण के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री रमेश कुमार अग्रवाल को मुखबिर से सूचना मिली कि पूछापारा क्षेत्र में विजय प्रजापति नामक व्यक्ति कसनिया से भारी मात्रा में शराब बेचने आया है।   आबकारी टीम ने त्वरित छापामार कार्यवाही की, जिसमें डिब्बों और बोतलों में भरी 67 लीटर शराब के साथ विजय प्रजापति पिता लोकेश्वर जाति कुम्हार उम्र 37 वर्ष पता कसनियां थाना कटघोरा को पकड़ा गया।   मौके पर तीन नग पंद्रह लीटर वाले, एक नग पांच लीटर वाला, आठ बोतल दो लीटर वाली और दो बोतल आधा लीटर वाली में सभी में महुआ मदिरा भरी हुई कुल 67 लीटर शराब रखने पर आरोपी के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34 एक,34दो ,59 के तहत दंडनीय और अजमानतीय प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया, आरोपी को माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट कटघोरा के समक्ष प्रस्तुत किया गया, न्यायालय ने दिनांक 8 फरवरी तक आरोपी को कटघोरा जेल रिमांड पर भेजने का आदेश दिया।   उपरोक्त कार्यवाही में आबकारी अधिकारी रमेश अग्रवाल के साथ मुख्य आरक्षकों दसराम सिदार, सुरेश यादव और नगर सैनिक अनिल की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन