Wednesday 22nd of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: <em>जूते के रेक में बैठा था कोबरा साप, रेस्क्यू टीम रात भर जग कर कर निभा रही अपनी ज़िम्मेदारी।</em>

Vivek Sahu

Fri, Jun 16, 2023

कोरबा। मौसम का मिजाज़ बदलते ही ज़मीन में रेंगने वाली मौत का निकलने का सिलसिला शुरू हो गया हैं तो कहीं किचन के फ्रीज़ के निचे तो कहीं बैडरूम में तो कहीं सोफे में निकलने की खबरें आते रहती हैं, ऐसा ही मामला फिर बीती रात देखने को मिला, रात्रि के 11.30 बजे आज़ाद नगर बरमपुर में रहने वाले नीरज ठाकुर का परिवार उस वक्त डर गया जब आचनक से जूते के रेक पर एक कोबरा सांप को बैठे देखा डरा सहमा परिवार बिना देरी किए इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम के अध्यक्ष वन विभाग सदस्य जितेन्द्र सारथी को दिया, जिसके तुरंत बाद सारथी ने अपने टीम मेंबर सुभम निसाद को रवाना किया, थोड़ी देर पश्चात मौके स्थल पर पहुंचे टीम के सदस्य ने बड़ी सावधानी से जूते के रेक को हटाया और कोबरा का रेस्क्यू का डिब्बे में बंद किया तब जाकर घर वालों ने राहत भरी सास ली, जितेन्द्र सारथी ने बताया अलग अलग क्षेत्र से रात में लगातार रेस्क्यू काल आ रहें, वैसे ही बीती रात भी भैसमा में कोबरा, अखरापाली में कोबरा, एसबीएस कॉलोनी में दण्ड करैत, पोड़ीबहार में अजगर,,राजस्व कॉलोनी में दण्ड करैत इस तरह वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम के सदस्यों द्वारा रात 3.30 बजे तक रेस्क्यू किया गया फिर सभी को एक एक कर आस पास के सुरक्षित जंगलों में छोड़ दिया गया, सभी परिवारों ने वाइल्डलाइफ रेस्क्यू का धन्यवाद ज्ञापित किया।

जितेन्द्र सारथी ने बताया हमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से जिस तरह से रेस्क्यू कॉल आ रहे उससे यही लगता हैं की लोगों में बहुत ज्यादा जागरूकता आई हैं जो एक अच्छी बात हैं, हमें वन्य पशु, पक्षी और सरीसृप के रेस्क्यू कॉल लगातार आते हैं और हमारा प्रयास भी यहीं रहता हैं की जिले के कोने कोने तक पहुंचे और लोगों की मदद करें, हम इन जीवों के साथ लोगों को भी बचाने में लगे हुए हैं, आम जन हमारे हेल्पलाइन नंबर पर किसी भी समय फोन कर के सूचना दे सकते हैं।

वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम कोरबा
हेल्प लाइन नंबर
8817534455,7999622151

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन