Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: त्रिशताब्दी पुण्यवर्ष में सेवा और श्रद्धा का संगम: कोसाबाड़ी मंडल द्वारा रानी अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में जिला चिकित्सालय में सेवा कार्यक्रम आयोजित ।

Vivek Sahu

Sat, May 31, 2025
  कोरबा( न्यूज उड़ान )कोसाबाड़ी मंडल द्वारा पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जी के त्रिशताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर एक सेवा भावनापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला चिकित्सालय में सम्पन्न हुआ, जहाँ गर्भवती महिलाओं एवं महिला वार्ड में भर्ती माताओं और बहनों को दैनिक उपयोग की सामग्री एवं पोषण युक्त खाद्य सामग्री वितरित की गई। इस सेवा कार्य का उद्देश्य पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवन मूल्यों, उनके त्याग, जनसेवा, महिला सशक्तिकरण तथा निस्वार्थ सेवा भाव को जनमानस तक पहुंचाना था।   उपस्थित मरीजों, महिलाओं और उनके परिजनों के साथ होल्कर जी के सेवा कार्यों एवं सिद्धांतों पर संवाद किया गया, जिससे उनके प्रेरणादायक जीवन की झलक लोगों को मिली।   इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, पूर्व महापौर एवं पूर्व जिला अध्यक्ष श्री जोगेश लांबा, डॉ. राजीव सिंह (निवृत्तमान जिलाध्यक्ष), जिला महामंत्री युवा मोर्चा एवं पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, कार्यक्रम प्रभारी श्री प्रकाश अग्रवाल, श्रीमती ज्योति वर्मा, श्री लालेश दुबे, श्री दिनेश वैष्णव, श्रीमती सुमन सोनी, श्रीमती रमा मिरी, पार्षद श्री अजय गोंड, श्री पंकज देवांगन, प्रताप सिंह कंवर, श्रीमती स्वाति कश्यप, श्री पुनि राम साहू, श्री मनोज राठौर, श्री राम कुमार त्रिपाठी, श्री अनिल महाराज, श्री गोपलाल राठिया, श्री शिव जायसवाल, श्री श्रीधर द्विवेदी, श्री भरत सोनी, श्री अर्जुन गुप्ता, श्री धनसाय साहू, श्रीमती राखी तिवारी, श्रीमती प्रीति चौहान, श्रीमती किया सेनगुप्ता, श्रीमती चंचल राठौर, श्री श्याम सुंदर देवांगन, श्री गिरधारी रजक, श्री धरमपाल सोलंकी, श्री विलास बुटोलिया, श्री हरेराम साहू, श्री रितेश साहू, श्री नीरज ठाकुर, श्री मिलन, श्री बलदेव दीवान, श्री अशोक अगरिया, श्री जुगल पालीवाल, श्री मुन्ना साहू एवं श्री दिनेश जैन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति उपस्थित रही। कार्यक्रम में सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया गया कि पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में सेवा, समर्पण एवं संस्कार की भावना को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन