: हसदेव ताप विद्युत गृह के कन्वेयर बेल्ट में घर्षण की वजह से लगी आग पर तत्परता से काबू पाया गया ।
Vivek Sahu
Sun, Oct 22, 2023
कोरबा। आज दिनांक 22/10/23 प्रातः लगभग 8.30 बजे हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा (प.) के कोल हस्तांतरण संयंत्र में स्थित कोल कन्वेयर 12 B के हेड एंड पुली और कन्वेयर बेल्ट के बीच घर्षण होने से कन्वेयर बेल्ट में आग लग गई थी, जिसपर संयंत्र के अग्नि शमन विभाग व संयंत्र-कर्मियों की तत्परता से तुरंत काबू पा लिया गया ।
इस दुर्घटना में लगभग 50 मीटर पुराना बेल्ट और पुली की लैगिंग क्षतिग्रस्त हो गई एवं कुछ सप्लाई केबल झुलस गए, अनुमानित क्षति लगभग 2.5 से 3 लाख रुपए की हैं ।
तीनों कन्वेयर बेल्ट में से कन्वेयर A को 3 बजे मध्यान्ह तक पुनः चालू कर लिया गया है एवं बाकी दोनों कन्वेयर B और C को देर संध्या तक यथावत प्रारंभ कर लिया जाएगा ।
*इस घटना से उत्पादन में कोई क्षति नहीं हुई,* एच.टी.पी.एस प्लांट की सभी इकाइयां (इकाई नंबर 4 को छोड़कर, जो कि केपिटल ओवरहाल-COH में पहले से shutdown में है), अपनी पूरी क्षमता से उत्पादन में हैं और प्लांट में कोयले की पर्याप्त उपलब्धता है ।
कोल हैंडलिंग प्लांट में हुई उपरोक्त दुर्घटना की प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए हैं ।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन