Friday 17th of April 2026

ब्रेकिंग

BGSB University Organizes Academic and Awareness Programmes to Mark AMBEDKAR JAYANTI and NASHA MUKT Abhiyaan

Seminar on Dr B R Ambedkar’s Contributions Held at GDC Doongi on Birth Anniversary Eve

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत “ऑपरेशन शांति” चलाकर कोरबा पुलिस की व्यापक कार्यवाही।

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, चोरी के मामले का खुलासा।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। मारपीट एवं विवाद करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार।

: करैत सांप का डसा, RCRS टीम ने किया रेस्क्यू। देखिए वीडियो

Vivek Sahu

Mon, Sep 1, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )जिले के भुलसिदीह गाँव में रविवार रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई।   जानकारी के अनुसार गाँव के दो भाई कमरे में खाट पर लेटे हुए बातें कर रहे थे। तभी पास में मौजूद घोड़ा करैत (Common Krait) ने एक भाई मंगल सिंह को काट लिया। पहले डंक को दोनों ने किसी कीड़े का काटना समझकर अनदेखा कर दिया, लेकिन जैसे ही करैत ने दूसरी बार डसा तब देखा की वहां एक सांप था जिसे लोकल भाषा में घोड़ा करैत कहते हैं,घर वालों ने तुरंत स्थिति को गंभीर समझा।   परिजनों ने बिना देर किए दोनों भाइयों को जिला अस्पताल पहुँचाया और घटना की सूचना RCRS (Reptile Care and Rescuer Society) टीम को दी। सूचना मिलते ही टीम अध्यक्ष अविनाश यादव, सदस्य सागर और अजय मौके पर पहुँचे। परिवार ने सांप को ढककर रखने की कोशिश की थी, लेकिन वह वहां से निकलकर दूसरे कमरे में पहुँच गया था।   https://youtu.be/PymldnLABqw?si=eOaIojGruqnpJbGD       टीम ने खोजबीन कर सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया, बताया गया कि उस समय सांप काफी आक्रामक था। रेस्क्यू के बाद करैत को अस्पताल ले जाया गया, ताकि डॉक्टर मरीजों को देखते हुए पुष्टि कर सकें। डॉक्टरों ने निरीक्षण के बाद यह सुनिश्चित किया कि यह वास्तव में Common Krait है और मरीजों को तुरंत उपचार देना शुरू किया गया। उपचार मिलने के बाद सांप को उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित रूप से छोड़ा गया। गाँववासियों ने RCRS टीम की तत्परता, हिम्मत और सूझबूझ की सराहना की और धन्यवाद दिया। अगर आपके आस-पास किसी भी साँप या अन्य सरीसृप से संबंधित समस्या हो तो तुरंत RCRS हेल्पलाइन पर संपर्क करें: 📞 9827917848, 9009996789, 7987957958

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन