Tuesday 5th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: 9 माह से लापता युवती को थाना लेमरू पुलिस ने खोज निकाला।

Vivek Sahu

Mon, Apr 28, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )थाना लेमरू अंतर्गत कुंदरी चिंगार, ग्राम पंचायत डोकरमना निवासी फरियादी फते सिंह पोर्ते द्वारा अपनी 20 वर्षीय पुत्री के 09 माह पूर्व अचानक लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।   युवती 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थी और कार्यवश रायपुर गई।   लेकिन जब जुलाई-अगस्त 2024 में परिजनों से संपर्क टूटने के पश्चात युवती का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना लेमरू पुलिस द्वारा गुम इंसान क्रमांक 01/2025 के तहत सतत प्रयास किए गए।   मोबाइल नंबर के साइबर तकनीकी विश्लेषण तथा साइबर सेल कोरबा के सहयोग से युवती की लोकेशन ट्रेस की गई।   जांच के दौरान युवती को महाराष्ट्र राज्य के पुणे जिले के हिंजवड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत से सुरक्षित बरामद किया गया। पुलिस टीम द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर युवती को परिजनों के सुपुर्द किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन