Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: सावन सोमवार पर शिवभक्ति सेवा परिवार के अनुपम उत्सव ।

Vivek Sahu

Wed, Jul 23, 2025
विगत दिन पावन सावन सोमवार के अवसर पर शिवशक्ति सेवा परिवार द्वारा वार्ड क्रमांक 47 रूमगरा शिवनगर में सावन महोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।   इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीया कोरबा महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत जी (महापौर, नगर निगम कोरबा) जी साथ विशिष्ट अतिथि के रूप श्री नरेंद्र देवांगन जी (जिला महामंत्री भाजयुमो कोरबा व पार्षद वॉर्ड क्रमांक 16 कोहड़िया) इस अवसर पर विधिवत भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती जी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं कल्याण की मंगलकामना की गई।   मंच पर उपस्थित अन्य गणमान्य अतिथियों में –श्री मनीष अग्रवाल जी (पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष, मारवाड़ी युवा मंच छत्तीसगढ़),श्रीमती सीमा कंवर जी (पार्षद, वार्ड क्रमांक 47), वॉर्ड के वरिष्ठ नेता श्री कृष्णा यादव जी (पूर्व मंडल उपाध्यक्ष, भाजपा दर्री एवं पूर्व जिला महामंत्री, पिछड़ा वर्ग मोर्चा कोरबा),श्री सीताराम राठौर जी (जिला कार्यसमिति सदस्य, भाजपा),श्री रामकुमार राठौर जी (विधायक प्रतिनिधि),ऋषभ यादव जी (जिला सोशल मीडिया वॉलंटियर संपर्क सह प्रभारी, कोरबा),श्रीमती पुराइन बाई कंवर जी (पूर्व पार्षद),श्रीमती विद्या शुक्ला जी,श्री भरत साहू जी। शिवशक्ति सेवा परिवार के सक्रिय सदस्यों में — संस्थापक श्री भरत पाल जी,अध्यक्ष श्री मुकेश सागर जी,सदस्य गणों में ऋषभ यादव, मोनू शुक्ला, कांता साहू, विजय धीवर समेत गांव एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, शिवभक्त व श्रद्धालुजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और महादेव की भक्ति में लीन होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस सफल आयोजन हेतु शिवशक्ति सेवा परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। 🔱 हर-हर महादेव! 🙏🏻

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन