Sunday 26th of April 2026

ब्रेकिंग

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 18 घंटे में ज्वेलरी चोरी का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार। तीन महिला सहित 5 आरोपी ग

सतर्क कोरबा” के तहत कड़ी कार्यवाही। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कोरबा पुलिस का सख्त प्रहार।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। गाली-गलौज, मारपीट एवं धमकी के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों पर कड़ा प्रहार। हिस्ट्रीशीट खोलकर बदमाशों पर कड़ी निगरानी, जवाबदेही भी तय।

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा।

: पीड़ित डॉक्टर को नही मिला उचित न्याय, काली पट्टी लगाकर सांकेतिक धरना देकर दर्ज करा रहे अपना विरोध, पुलिस से नही मिल रही न्याय, क्या है पूरा मामला जाने इस खबर में देखिए वीडियो

Vivek Sahu

Mon, Dec 4, 2023
कोरबा (न्यूज उड़ान) जिला अस्पताल में ड्यूटी के दौरान महिला डॉक्टर से मितानिन के द्वारा मारपीट किए जाने की शिकायत पर उचित न्याय नहीं मिलने से नाराज साथी डॉक्टरों ने आज सोमवार को बाजुओं में काली पट्टी लगाकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया । घटना को लेकर शिकायतकर्ता महिला डॉक्टर शीला वर्मा ने मीडिया से बात करते हुए बताया की बीते दिनांक 26 नवंबर 2023 को जिला अस्पताल के प्रसूती कक्ष में एक पीड़ित महीला का इलाज कर रही थी,इसी दौरान कक्ष में उमा नाम की मितानिन महिला खड़ी थी,जिसे मैंने पीड़ित महिला की परिजन समझ कर पीड़िता के साया को ढीला करने के लिए कहा जिस पर मितानिन ने मना कर दिया,जिस पर मैंने उसे इलाज में सहयोग नही करने की स्थिति में कक्ष से बाहर जाने के लिए कहा और पीड़िता के परिजनों को बुलाने के लिए कहा,जिस पर मितानिन ने बाहर जानें से मना कर दिया और मोबाइल निकल कर वीडियो बनाने लगी,चूंकि महिला मरीज प्रसव की स्थिति में थी तो मैंने उसे वीडियो बनाने से मना किया तो वह नही मानी जिस पर मैने उसके मोबाइल को हटाने का प्रयास किया तो मोबाइल जमीन पर गिर पड़ा,मितानिन आग बबूला होकर मुझ पर झपट पड़ी और मेरे साथ मारपीट की,मैने इसकी शिकायत अपने अस्पताल प्रबंधन और पुलिस से की है,पुलिस ने साधारण मारपीट की धाराएं लगाई हैं,जो नाकाफी है, ड्यूटी के दौरान मेरे साथ हुई मारपीट से मैं काफी क्षुब्द हैं मेरी मांग है की शासकीय कार्य में बाधा की भी धारा लगाई जाए,ताकि आगे से ऐसी घटनाओं की पुनरावृति ना हो। अस्पताल में प्रदर्शन कर रहे साथी डॉक्टरों से कहा की हमारी साथी ऑन ड्यूटी डॉक्टर के साथ एक मितानिन द्वारा मारपीट और बदसलुखी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की गई है,परंतु पुलिस ने मामूली धाराएं लगाई गई है,हम मितानिन महिला पर कड़ी कार्यवाही की मांग को आज सांकेतिक प्रदर्शन कर रहें है। इसके अलावा हमने पुलिस अधीक्षक और सायबर सेल को भी लिखित शिकायत की गई है।   https://youtu.be/yHZQL6ON4YA?si=facBKSvHHiJ0Cqe1   डॉक्टरों ने आज सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया है और अपना डॉक्टर होने का फर्ज निभाया है एक तरफ जहाँ धरना प्रदर्शन कर रहे है वही दूसरी तरफ मरीजो का इलाज भी किया जा रहा है लेकिन डॉक्टरों ने बताया है कि अगर अब कार्यवाही नही होगी तो ओपीडी बंद कर हड़ताल करेंगे,   https://youtu.be/4mFgNQEnRYI?si=uPwwnCkfIw4B8K04   देखने की बात होगी कि पुलिस अधीक्षक इस मामले पर किस प्रकार संज्ञान लेते है

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन