Sunday 3rd of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: 4 अक्टूबर तक बजरंग चौक बालको से बरबसपुर तक फ्लाई ऐश का परिवहन रोक

Vivek Sahu

Tue, Oct 1, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) बजरंग चौक (बालको) से बरबसपुर बाईपास मार्ग का निरीक्षण छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल कार्यालय कोरबा द्वारा दिनांक 01/10/2024 को किया गया।   निरीक्षण दौरान उक्त मार्ग पर जगह-जगह पर फ्लाई ऐश गिरा होना पाया गया। लेख है कि पूर्व में भी फ्लाई ऐश का नियमानुसार परिवहन करने हेतु समय-समय पर निर्देश दिये गये थे तथा उल्लंघन की स्थिति पाये जाने पर पर्यावरणीय क्षतिपूति भी अधिरोपित की गई थी। उपरोक्त कार्यवाही किये जाने के बाद भी लगातार उल्लंघन की स्थिति निरीक्षण दौरान पायी जा रही है, जिससे स्पष्ट है कि मंडल के निर्देशों एवं परिवहन हेतु जारी एस.ओ.पी. का पालन नहीं किया जा रहा है, जो कि अत्यंत आपत्तिजनक है ।   अतः तत्संबंध में निर्देशित है कि उक्त सड़क मार्ग पर तत्काल प्रभाव से 03 दिवस तक 4 अक्टूबर तक बजरंग चौक बालको से बरबसपुर तक फ्लाई ऐश का परिवहन किये जाने में रोक लगाई जाती है।   साथ ही निर्देशित किया जाता है कि उक्त मार्ग से 03 दिवस के भीतर फ्लाई ऐश हटा लिये जाने के पश्चात ही परिवहन बहाल करने पर पुर्नविचार किया जावेगा। ध्यान रहे कि उल्लंघन की स्थिति पाये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु मंडल स्वतंत्र होगा। फ्लाई ऐश का परिवहन दिनांक 02.10.2024 से 04.10.2024 तक नहीं करने के संबंध में पत्र (DSPM, NTPC, HTPS, Balco) को प्रेषित किया गया है। इस न्यूज़ के संबंध में अधिक जानकारी के लिए क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी प्रमेन्द्र पांडेय 97171 39094 से संपर्क किया जा सकता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन