Saturday 25th of April 2026

ब्रेकिंग

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा।

कोर्ट की जीत के बाद बड़ा खुलासा!” — कई वर्षों के संघर्ष के बाद कुर्मी समाज आक्रामक, अवैध कब्जा, स्कूल संचालन और तोड़फोड़

मुद्दे से गायब कांग्रेस और पूर्व मंत्री को कुछ नहीं मिल रहा तो मेरे 35 वर्ष पूर्व दिवंगत पिता के ख़िलाफ़ आरोप लगाने से

उद्योग मंत्री का शीतल शरबत वितरण केंद्र घंटाघर में प्रारंभ, राहगीरों को शरबत की वितरित ।

मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा (MBSI26) का आयोजन—जिले में 32 परीक्षा केंद्रों में 9790 परीक्षार्थी होंगे शामिल।

: विकास महतो कूदे लखनलाल के प्रचार में कालोनियों और वार्डों में समर्थकों के साथ संपर्क

Vivek Sahu

Thu, Nov 9, 2023
 कोरबा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन के लिए चुनाव प्रचार की कमान युवा नेता विकास महतो ने भी संभाल लिया है। शहर लौटते ही विकास सिंह ने कोरबा विधानसभा में भाजपा को विजयी बनाने के लिए अपने समर्थकों के साथ कमर कस ली है। विकास महतो को संगठन और चुनाव संबंधी कार्यों का काफी लंबा अनुभव है, जिसका पूरा लाभ प्रत्याशी लखनलाल देवांगन को मिलने लगा है। विकास महतो ने समर्थकों के साथ शहर के आरपी नगर, शिवाजी नगर, एमपी नगर, पं. रविशंकर शुक्ल नगर सहित टीपी नगर, ढोढ़ीपारा, बालको, रुमगरा, रिस्दी के अलावा दर्जनों क्षेत्रों में प्रत्याशी लखनलाल देवांगन के लिए प्रचार-प्रसार व जनसंपर्क किया। विकास महतो के द्वारा इस दौरान भाजपा सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को बताने के साथ-साथ केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के द्वारा किये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं और छत्तीसगढ़ में भाजपा की घोषणाओं की जानकारी भी दी जा रही है। विकास महतो के साथ चल रहे समर्थकों के द्वारा कोरबा विधानसभा प्रत्याशी के घोषणा पत्र के बारे में जनता को बताया जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन