Wednesday 22nd of April 2026

ब्रेकिंग

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत।

प्रशिक्षु आईएएस क्षितिज गुरभेले को दी गई भावपूर्ण विदाई, एक वर्ष की प्रशिक्षण अवधि पूर्ण।

: हम सभी शासन का काम करने आए हैं, काम करेंगे, काम अटकना नहीं चाहिए: सौरभ कुमार

Vivek Sahu

Thu, Aug 3, 2023
 कोरबा।   जिले के नवनियुक्त कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने आज जिला स्तरीय अधिकारियों का परिचय प्राप्त किया। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उन्होंने सभी अधिकारियों को अपना परिचय देते हुए कहा कि हम सभी शासन द्वारा जिले में नियुक्त किए गए हैं। हम सभी अपनी जिम्मेदारी को भलीभांति जानते हैं। शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हमारी प्राथमिकता होगी। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से कहा कि हम लोग काम करने आये हैं, इसलिए शासन का काम अटकना नहीं चाहिए। कोरबा में पदस्थ है तो यहाँ ईमानदारी से अपना काम सर उठाकर करिए। उन्होंने माननीय मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधियों का सम्मान करते हुए जनहित के कार्यों और आमनागरिकों कि समस्याओं को दूर करने की दिशा में भी प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने कहा कि आने वाले दिनों में निर्वाचन भी होना है। निर्वाचन का कार्य जिम्मेदारी और बहुत ही पारदर्शिता से जुड़ा है। कोई आपके कार्यों पर उंगली न उठाएं इसलिए इसे समय पर और बहुत ही गंभीरता से करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शासन के जो भी कार्य प्रगति पर है उसे समय पर पूरा करना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। निविदा संबंधित प्रक्रिया समय पर हो और कार्यों में गुणवत्ता का पालन भी होना चाहिए। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को जिले के विकास के लिए टीम भावना से कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री उदय किरण, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, डीएफओ श्री अरविंद पीएम, निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, दिनेश नाग, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एम के खांडे और सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। स/कमलज्योति

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन