Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: बड़ी जिम्मेदारी के साथ कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन का आज कोरबा आगमन, पाली से लेकर टीपी नगर तक जगह -जगह होगा जोशीला स्वागत।

Vivek Sahu

Thu, Aug 21, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को आबकारी और सार्वजानिक उपक्रम की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने के बाद गुरुवार को कोरबा आगमन पर कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों द्वारा पाली से लेकर टीपी नगर तक जगह जगह जोशीला स्वागत किया जाएगा।   जारी कार्यक्रम के अनुसार वाणिज्य, उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यक(आबकारी), श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन गुरुवार की सुबह 11 बजे रायपुर से कोरबा के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर एक बजे पाली मेन रोड पर भाजपा पाली मंडल, चैतमा मंडल समेत सभी पदाधिकारियों द्वारा रखे गए स्वागत और अभिन्दनन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसी तरह दोपहर डेढ़ बजे कटघोरा मुख्य चौक पर भाजपा के कटघोरा पदाधिकारियों द्वारा स्वागत कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। दोपहर 2 बजे छुरी में पदाधिकारियों द्वारा स्वागत कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। ढाई बजे एनटीपीसी जमनीपाली गेट के सामने भाजपा दर्री मंडल द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। तत्पश्चात दोपहर 3.30 बजे टीपी नगर चौक पर भाजपा के कोसाबाड़ी, कोरबा, बालको व सर्वमंगला नगर मंडल द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके बाद मंत्री श्री देवांगन जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में शाम 4 बजे सम्मिलित होंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन