: मुख्यमंत्री श्री साय 14 अप्रैल को मरवाही के ग्राम अंडी में करेंगे आमसभा को संबोधित
Sat, Apr 13, 2024
कोरबा लोकसभा क्षेत्र के मरवाही विधानसभा अंतर्गत ग्राम अंडी में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रविवार 14 अप्रैल को आगमन हो रहा है, यहां आमसभा को संबोधित कर जनता से भाजपा के लिए वोट कर प्रत्याशी सरोज पांडेय को भारी बहुमत से जिताने की अपील करेंगे.
कार्यक्रम को लेकर आमसभा स्थल का निरीक्षण करने छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी, श्याम बिहारी जायसवाल के साथ विकास महतो पहुंचे. व्यस्थापको को सभा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए.
इस अवसर पर मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची, भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया राठौर, संजय अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष किशन सिंह ठाकुर, सहित पदाधिकारी शामिल रहे.
: कांग्रेस की सरकार ने विकास किया, मोदी ने देश बेचने के सिवा कुछ नहीं किया
Sat, Apr 13, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी व सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत के द्वारा संसदीय क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क लगातार किया जा रहा है। इस कड़ी में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बुंदेली, करूमौहा, चाकामार, हाथीमुड़, मुढुनारा आदि गांवों में उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित किया।
सांसद ने इस दौरान कहा कि कांग्रेस की सरकार ने ही देश का विकास किया है। आज जो घर-घर में टीवी, कम्प्यूटर, इंटरनेट, वाई-फाई का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने दिया है। हमारी सरकार ने विकास किया और प्रधानमंत्री मोदी ने देश बेचने के सिवा कुछ नहीं किया। सांसद ने कहा कि माताओं, बहनों के सम्मान के लिए, बेरोजगारी, महंगाई से मुक्ति के लिए केन्द्र में सरकार को बदलना ही होगा और यह परिवर्तन की लहर कोरबा संसदीय क्षेत्र सहित देश भर में हैं। महतारी वंदन योजना के नाम पर महिलाओं को परेशान करने के सिवा कुछ नहीं किया और मात्र 1 हजार रुपए दे रहे हैं लेकिन कांग्रेस की सरकार मात्र आधार कार्ड पर ही हर महिने 8333 रुपए और 5 साल में 5 लाख रुपए देगी।
रसोई गैस आधी कीमत पर मिलेगा। जब-जब कांग्रेस की सरकार बनी है तब-तब किसानों का कर्जा माफ हुआ है। हमने गारंटी दी है कि किसानों का कर्जा माफ होगा और किसानी से संबंधित सामानों व उपकरणों की खरीदी में लगने वाले टैक्स को भी हम खत्म करेंगे। किसानों के खेत में हाथी, पानी, सूखा से होने वाले नुकसान की भरपाई 30 दिन के भीतर उनके खाते में कांग्रेस की सरकार ने देने की गारंटी ली है।
सांसद ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शराबबंदी तो होती लेकिन केन्द्र में बैठी सरकार के कारण संभव नहीं हो सका। अब केन्द्र में कांग्रेस की सरकार चुनकर लाएं तो इस दिशा में बहुत कुछ कर सकेंगे। जनसंपर्क के दौरान सांसद प्रतिनिधि धनेश्वरी कंवर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
: 13 अप्रेल को छत्तीसगढ़ के मुखिया का आगमन जनकपुर में
Sat, Apr 13, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) भारतीय जनता पार्टी की आम सभा कल दिनांक 13 अप्रेल को छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विश्नुदेव साय जी महती चुनावी आम सभा को जनकपुर के इंद्रप्रस्थ स्टेडियम मे दोपहर 1 बजे से सभा को सम्बोधित करेंगे ।वंही आम सभा मे कोरबा लोक सभा कलस्टर प्रभारी माननीय अमर अग्रवाल, लोक सभा प्रभारी माननीय धर्मलाल कौशिक, लोकसभा प्रत्यासी सुश्री सरोज पाण्डेय, छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री माननीय श्याम बिहारी जायसवाल, श्रम मंत्री माननीय लखन लाल देवांगन, एमसीबी जिला के प्रभारी मंत्री माननीय रामविचार नेताम ,पूर्व केंद्रीय मंत्री व वर्तमान विधायक श्रीमती रेणुका सिंग,लोकसभा सह संयोजक मनोज शर्मा, विधायक भैया लाल राजवाड़े, संभागीय संगठन प्रभारी राजा पाण्डेय, एमसीबी जिला के संगठन् प्रभारी व विधायक श्रीमती उधेश्वरी पैकरा, पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती चम्पा देवी पावले, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी, कृष्णबिहारी जायसवाल साहित प्रदेश एव जिला के प्रमुख लोग होंगे उपस्थित।