: चौकी सीएसईबी थाना सिविल लाइन कोरबा की कार्यवाही
Thu, Feb 29, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अभिषेक वर्मा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का के पर्यवेक्षण में जिले में मादक पदार्थ गांजा का कारोबार करने वालों पर लगाम कसने एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जिले के समस्त थाना / चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देष प्राप्त हुआ था।दिनांक 27.02.2024 को मुखबीर के माध्यम से सूचना मिला था बुधवारी बाजार कोरबा के पास मादक पदार्थ गांजा में रखकर अवैध रुप से बिक्री कर रहा है।उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया।वरिष्ठ अधिकारियो से प्राप्त दिशा निर्देश के परिपालान में चौकी प्रभारी सीएसइबी उप निरी. विनोद खाण्डे हमराह स०उ०नि० महिपाल सिंह आरक्षक देवनारायण कुर्रे के मुखबीर से प्राप्त सूचना की तस्दीक मौके पर जाकर किया गया जो आरोपी मान सिंह सारथी पिता भगबली सारथी उम्र 52 वर्ष साकिन बुधवारी बाजार कोरबा जिला कोरबा (छ०ग०) द्वारा अवैध रुप से मादक पदार्थ गांजा 01 किलो 500 ग्राम कीमती 15000 रुपये रखकर बिक्री करना पाया गया ।जिसे वैधानिक कार्यवाही उपरांत वजह सबूत में मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया तथा आरोपी के विरुद्ध धारा 20 बी एन०डी०पी०एस० एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया जायेगा।
: मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के लाभान्वित हितग्राहियों को दिया गया उद्यमिता का प्रशिक्षण
Wed, Feb 28, 2024
कोरबा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा 19 फरवरी से 27 फरवरी तक आयोजित सात दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में बैंकों द्वारा स्वीकृत प्रकरणों के लाभार्थियों का प्रशिक्षण जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोरबा में रखा गया। इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों को व्यवसाय, व्यापार एवं उद्योग को सफलतापूर्वक संचालन करने प्रभावी संचार कौशल, मार्केटिंग मैनेजमेंट, उद्यमशीलता की क्षमताओं को विकसित करने संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण उपरांत उपस्थित लाभार्थियों को उद्यमिता विकास प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
: पी.एम. किसान सम्मान निधि की 16वीं किश्त का किया गया हस्तांतरण
Wed, Feb 28, 2024
कोरबा पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किश्त का हस्तांतरण किया गया। जिसमें कोरबा जिले के 73 हजार 642 किसान लाभान्वित हुए। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रागंण में कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के समन्वय से किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का उद्बोधन व 16वीं किश्त का हस्तांतरण वीडियो प्रसारण के माध्यम से किया गया जिसकी अध्यक्षता डॉ. एस.के. उपाध्याय द्वारा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच लखनपुर श्री जगदीश प्रसाद नागवंशी जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. एस.एल. स्वामी, पूर्व अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र कोरबा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कृषि विभाग के सहायक संचालक श्री डी.पी.एस. कंवर, सहायक संचालक कृषि
कोरबा, जी.के. ठाकुर, सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी कटघोरा एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ लगभग 100 से अधिक कृषकों ने भाग लिया तथा योजना के बारे में जानकारी प्राप्त किया तथा 16वीं किश्त प्राप्त कर कृषकों को हर्ष भी प्राप्त हुआ।