: मान उच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला पुलिस कोरबा जिले में कुल 127 से अधिक साईलेंसरों एवं 72 नग प्रेशर हॉर्न को जप्त किया गया
Fri, Jan 26, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) माननीय उच्च न्यायालय द्वारा ध्वनी प्रदुषण रोक थाम निर्देश दिये गये है उसी तारतम्य में जिला कोरबा के थाना /चौकी यातायात पुलिस द्वारा मोडिफाइड सायलेंसरो एवं प्रेशर हार्न के विरूद्ध जप्त की कार्यवाही कर धारा 133 जाफौ. के तहत् कार्यवाही की जा रही है।राजसात कार्यवाही के पूर्व प्रदूषण नियंत्रण इंजीनियर के द्वारा मोडिफाईड सायलेंसरो का निरीक्षण किया जा रहा है तथा ध्वनी प्रदुषण पीड़ित लोगो का कथन लिया जा रहा है।डिजिटल साक्ष्य भी संकलित किया जा रहा है ताकि इस संबंध में बड़ी कार्यवाही किया जा सकेंमाननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार दिनांक 23.01.2024 को रेंज स्तरीय मिटिंग लिया गया जिसमें बिन्दुवार निर्देश प्राप्त हुआ था ।01. थानावार सूची बनायी जावें जिसमें मालिक का विवरण, डीजे की जानकारी, प्रेसर हार्न, सायलेंसर की जानकारी रहें एवं नियम विरूद्ध डीजे / प्रेसर हार्न उपयोग करने वाले के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जावें।02. ध्वनी प्रदुषण संबंधित प्रावधानों का पहली बार उलंघन किया जा रहा है अथवा दूसरी बार, यदि पहली बार उलंघन किया है तो उसे ऑनलाईन दर्ज करे ताकि, दूसरी बार उंलघन होते ही पता चले, क्योकि पहली बार संबंधित न्यायालय में सुनवाई होगी लेकिन दूसरी बार उलंघन पायें जाने पर माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष सुनवायी होगी।03. ध्वनी मापक यंत्र से साक्ष्य एकत्रित किया जाए। विडियोग्राफी से भी साक्ष्य लिया जाए और उसे संबंधित प्रकरण के साथ प्रस्तुत किया जाए।04. बिना अनुमति के मोडिफाइड वाहनो पर तत्काल कार्यवाही की जावे, यदि वाहन अनुमति का है और उसके ध्वनी प्रदुषण किया जा रहा है तो उस पर भी कार्यवाही होगी। ऐसे ध्वनी प्रदुषण फैलाने वाले यंत्र को वाहन से उतरवाया जाए, सख्ती से कार्यवाही किया जाए। वाहनों के विरूद्ध पहले से कार्यवाही की जावेगी तो ज्यादा असरकारण होगी।कोरबा पुलिस के द्वारा आज ध्वनी प्रदुषण (प्रेसर हॉर्न) वाली मोटरसाइकिलों के खिलाफ चलाई गई विशेष अभियान मे कुल 127 से अधिक साईलेंसरों एवं 72 नग प्रेशर हॉर्न को पुलिस ने कब्जा मे लिया इसी क्रम में ध्वनी प्रदुषण को दृष्टिगत रखते हुए रोकथाम के लिए कार्यवाही किया जा रहा है।इस कड़ी मे वाहन चालको को समझाईस दिया गया। जिसका उद्देश्य कोरबा शहर में सड़क सुरक्षा को मजबूती से बढ़ाना है।इस कार्यवाही के दौरान कोरबा पुलिस ने यह सुनिश्चित किया है कि अवैध लाउड साइलेंसर्स का विरोध किया जा रहा है, ताकि सड़कों पर हो रही घटनाओं में कमी हो सके और समृद्धि की दिशा में कदम बढ़ाया जा सके।
कोरबा पुलिस आप सभी से अनुरोध करती है कि आप सुरक्षित रहें और ध्वनी प्रदुषण वाली मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल न करें। इससे आप न केवल अपनी सुरक्षा की गारंटी करेंगे, बल्कि अपने समृद्धि की दिशा में भी मदद करेंगे। हम सभी को एक सुरक्षित और शांत सड़कों की दिशा में एकजुट होकर दुर्घटना मुक्त शहर बनाने के लिए आमंत्रित करते हैं।
: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नव मतदाताओं को किया संबोधित, पोड़ी और कटघोरा में विकास महतो रहे उपस्थित
Fri, Jan 26, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने आज 25 जनवरी को पूरे देश में एक साथ दोपहर 12 बजे 50 लाख नव मतदाताओं से संवाद किया ।
जिसकी तैयारी का जिम्मा भारतीय जनता युवा मोर्चा को सौंपी गई थी ।इसी तारतम्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कोरबा जिले के विभिन्न मंडलों में एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन नव मतदाताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं को सुनवाने की व्यवस्था की गई थी ।
इसी के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री विकास महतो पाली तानाखार विधानसभा के पोड़ी एवं कटघोरा विधानसभा के कटघोरा मंडल में उपस्थित रहे ।श्री विकास महतो ने पोड़ी में युवा मोर्चा के द्वारा आयोजित नमो नवमतदाता सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होकर 18 से 25 आयुवर्ग वर्ग के युवा साथियों के साथ यशस्वी प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के लाइव संवाद को सुना।इस अवसर पर युवाओं का उत्साह वर्धन करने के लिए कोरबा जिला महामंत्री श्री संतोष देवांगन जी ने भी अपनी बात रखी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री रघुनंदन जायसवाल जी, श्रीमती किरण मरकाम महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री, जिला महामंत्री किसान मोर्चा डॉ पवन सिंह, श्री विष्णु यादव ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री, श्री विवेक मारकंडे उपाध्यक्ष युवा मोर्चा जिला कोरबा, श्री गंगा पटेल जी युवा मोर्चा मंत्री जिला कोरबा, श्री मनोज डिक्सेना अध्यक्ष युवा मोर्चा मंडल पोड़ी उपरोड़ा, श्री रूपेश शांडिल्य महामंत्री युवा मोर्चा पोड़ी उपरोड़ा, श्री कुंदन दीवान मंत्री युवा मोर्चा मंडल पोड़ी उपरोड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे।पोड़ी मंडल के पश्चात कटघोरा में भी युवा मोर्चा के द्वारा आयोजित नमो नवमतदाता सम्मेलन कार्यक्रम के अंतिम समय में पहुंचकर देश और समाज के विकास में युवाओं की भूमिका तय हो सके इसके लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस अवसर पर युवाओं का उत्साह वर्धन करने के लिए कोरबा जिला महामंत्री श्री संतोष देवांगन जी ने भी अपना मार्गदर्शन किया । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री धन्नू प्रसाद दुबे जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा श्री उत्तम रंधावा जी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कटघोरा श्री समजीत सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपका श्री सुजीत सिंह, जिला मंत्री श्री संजय शर्मा जी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री पवन गर्ग जी, महामंत्री कटघोरा श्री राजेन्द्र टंडन जी, महामंत्री कटघोरा श्री अभिषेक गर्ग जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।