: कलेक्टर ने चैतुरगढ़ पहुँचकर मां महिषासुर मर्दिनी के किए दर्शन
Sun, Jan 21, 2024
कोरबा / कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज कोरबा के पाली विकासखण्ड के चैतुरगढ़ स्थित ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व वाले मां महिषासुर मर्दिनी मंदिर व परिसर का निरीक्षण कर धार्मिक के साथ-साथ पर्यटन
स्थल के रूप में क्षेत्र को विकसित करने हेतु प्रभावी कार्य योजना तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर एसडीएम पाली सुश्री रूचि शार्दूल, जनपद सीईओ पाली श्री भूपेंद्र सोनवानी, वन विभाग, मंदिर प्रबंधन के सदस्य सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने चैतुरगढ़ पहुंचकर मां महिषासुर मर्दिनी के दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना की। उन्होंने पूरे मंदिर परिसर का निरीक्षण कर वर्तमान आधारभूत संरचनाओं व सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही व्यापक सुधार व जीर्णाेद्धार की संभावनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने चैतुरगढ़ पहाड़ पर जनसुविधाओं का विस्तार, पानी और बिजली जैसी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु अधिकारियों को आवश्यक कार्य योजना तैयार करने के लिए कहा।
साथ ही मंदिर परिसर में तात्कालिक तौर पर हो पाने वाली सुविधाओं को विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने मंदिर परिसर में क्रेडा विभाग के माध्यम से पर्याप्त विद्युत व्यवस्था हेतु और अधिक सोलर लाइट लगवाने के लिए कहा। कलेक्टर ने मंदिर परिसर के आस-पास भूमि का समतलीकरण, पार्किंग स्थल की व्यवस्था, तालाब की सफाई के काम को प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए। साथ ही परिसर में निर्मित शेड की मरम्मत, सार्वजनिक शौचालय, पेयजल, विद्युत व्यवस्था जैसे अन्य सुविधाओं का विस्तार करने हेतु प्रभावी कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।*पहाड़ी पर मंदिर तक पहुँच मार्ग पर रेलिंग लगाने के दिए निर्देशः-*
कलेक्टर ने पहाड़ी पर स्थित मन्दिर तक पहुँच हेतु संकरी सड़क के चौड़ीकरण की संभावनाओं पर भी चर्चा की एवं वैकल्पिक बनाए गए असुरक्षित पगडंडी मार्ग को बंद कराने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही मार्गाे में सहारा व सुरक्षा देने हेतु रेलिंग अथवा तार फेंसिंग कराने की बात कही। कलेक्टर ने एसडीएम पाली को चैतुरगढ़ मन्दिर में सुविधाओं की विस्तार हेतु कार्ययोजना बनाते समय भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण विभाग एवं मन्दिर प्रबंधन समिति से भी विचार-विमर्श करने के निर्देश दिए। जिससे मन्दिर परिसर का धार्मिक व पर्यटन के रूप में बेहतर ढंग से विकास किया जा सके।*चैतुरगढ़ पहाड़ पर निर्मित कॉटेज का किया अवलोकनः-*कलेक्टर ने चैतुरगढ़ पहाड़ पर स्थित ईको पॉइंट व वन विभाग द्वारा संचालित कॉटेज का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने कहा कि बिजली व पानी का प्रबंध होने से यहां पर्यटकों को ठहरने की सुविधा मिलने से क्षेत्र का पर्यटन के रूप में और अधिक विकास होगा। धार्मिक के अलावा सांस्कृतिक पुरातात्विक दृष्टि से इस स्थल का विशेष महत्व है। इस हेतु यहां पर्यटकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु गंभीरता से कार्य किया जाएगा।
: कोरबा जिले में योजना बद्ध तरीके से चल रही बड़ी कोयला चोरी का किया गया भांडाफोड़।
Sun, Jan 21, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र सिंह शुक्ला के दिशा निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अभिनव कांत सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली एवं मानिकपुर चौकी के द्वारा आज दिनांक 21.01.2024 को चोरी के कोयला को तीन ट्रेलरों को पकडने में सफलता प्राप्त हुआ है।
दिनांक 20-21.01.2024 के दरमियानी रात्रि को मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ था कि रेल्वे साइडिंग मानिकपुर से पोकलेन एवं ट्रेलर वाहन से योजनाबद्ध तरीके से कोयला चोरी का कार्य किया जा रहा है, की सूचना पर थाना कोतवाली एवं चौकी मानिकपुर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर चोरी किये गये तीन ट्रेलरों में लोड कोयला को जप्त कर उक्त अपराध मे शामिल उपरोक्त आरोपियों को थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 44/2024 धारा 379, 413, 414, 34 भादवि के तहत को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेज दिया गया है।https://youtube.com/shorts/cDuzLVRPdpc?si=-1SCVMXR1mn6LuBfsउपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अभिनव कांत, निरीक्षक युवराज तिवारी, उप निरीक्षक प्रेमचंद साहू, ए.एस.आई टंकेश्वर यादव, ए.एस आई अजय सिंह प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत खरशन एवं स्टाफ का योगदान रहा. अपराध क्रमांक- 44/2024 धारा- 379, 413, 414, 34 भा.द.वि.।आरोपी- 01. चंद्रकांत सोनी उर्फ राजा सोनी पिता स्व. जीवन लाल सोनी, उम्र 40 वर्ष, साकिन- मकान नंबर 701 एसईसीएल मानिकपुर चैकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा (छ.ग.) 02 भूपेन्द्र महंत पिता श्री राजा बाबू महंत, उम्र 25 वर्ष, साकिन- आरामशीन आजाद चैक निहारिका, थाना सिविल लाईन रामपुर,जिला कोरबा (छ.ग.)। 03 पंकज अजय पिता मुंचू अजय, उम्र 36 वर्ष, साकिन मानिकपुर, चैकी मानिकपुर, थाना कोतवाली जिला-कोरबा (छ.ग.)।04 हरिशंकर सरूता पिता राधे लाल सरूता, उम्र 20 वर्ष, साकिन कपोट नवापारा तह. पाली चैाकी चैतमा, थाना पाली जिला-कोरबा।05 सुनीक्षण कुमार गोड़ पिता राम प्रताप गोड, उम्र 25 वर्ष, साकिन लाफा पाली, थाना पाली जिला-कोरबा ।06 गया प्रसाद निर्मलकर पिता लकेश्वर प्रसाद, उम्र 24 वर्ष साकिन नवापारा कपोट चैकी चैतमा थाना पाली जिला-कोरबा (छ.ग.)
: पत्निहन्ता को बांगो पुलिस द्वारा चंद घण्टे में गिरफतार कर भेजा जेल
Sun, Jan 21, 2024
कोरबा।
सूचक झडीराम पोर्ते पिता स्व इतवार सिंह पोर्ट निवासी दुमरगुडा के द्वारा अपनी पत्नी बुजबाई टेकाम को बहनोई आरोपी कृष्ण कुमार टेकाम द्वारा गला दबाकर हत्या करने एवं साक्ष्य छिपाने के नियत से मृतिका को जलते जलते हुये चुलो के आग में जलाने संबंध सूचना दिये जाने पर थाना बांगो के मर्ग कमांक 07/2024 धारा 174 जाफी दिनांक 20.01.2024 को कायम कर पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला के दिशा निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा, श्रीमति नेहा वर्मा के मार्गदर्शन एवं श्री पंकज ठाकुर एसडीओपी कटघोरा के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी बांगो निरीक्षण कृष्ण कुमार वर्मा के कुशल नेतृत्व में उपनिरी महासिह धुर्वे सउनि सुखलाल सिदार, अशोक खाण्डेकर, प्रआर विरेन्द्र कुमार आरक्षक गजेन्द्र पाल, दुष्यंत गोमिल, चमार सिंह मराबी, सुरेन्द्र पाल कवर के द्वारा आरोपी कृष्ण कुमार टेकाम को गिरफतार कर पूछताछ किया गया जो अपनी पत्नी मृतिका बृजबाई टेकाम की लड़ाई झगडा मारपीट कर हत्या करने की नियत से गले को हाथ से दबाकर हत्या करना एवं साक्ष्य छिपाने के नियत से जलते चुल्हे के आग में जलाना पाया गया।
जाथ पंचनामा कार्यवाही दौरान मृतिका के शार्ट पीएम रिपोर्ट प्राप्त किया। पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मृतिका की हत्या गला दबाकर करना एवं जलाने संबंधी दिया गया है। अपराध कमांक 20/2024 धारा 302, 201 भादवि दिनांक 21.01.2024 को पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी को तत्काल गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजकर महत्वपूर्ण कार्य किया गया है।
आरोपी - कृष्ण कुमार टेकाम पिता हरीसिंह टेकाम उम्र 52 साल साकिन गुरसिया कोरवापारा हामु एतमानगर डुमरमुडा दुग्गुपारा थाना बांगो जिला कोरबा (छ.ग.)