: अधिवक्ता कैलाश चंद मोदी का निधन
Fri, Jan 19, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) जिला अधिवक्ता संघ,कोरबा के वरिष्ठतम सदस्य व पब्लिक नोटरी, कैलाश चन्द्र मोदी का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन की खबर सुनते ही जिले भर में शोक की लहर दौड़ गई।
वे वरिष्ठ अधिवक्ता बद्री प्रसाद मोदी एवं संतोष कुमार मोदी के छोटे भाई एवं गोपाल मोदी एवं कु.मोनिका मोदी के पिता थे। स्व. कैलाश चन्द्र मोदी हार्ट का ऑपरेशन के लिए पुत्र-पुत्री के साथ मेदान्ता अस्पताल दिल्ली गए थे।कल ही उनका सफल ऑपरेशन हुआ था और रात में एकाएक तबियत बिगड़ने पर उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।वे काफी मिलनसार और धर्मप्राण थे, उनके निधन की खबर से नगरजनों सहित अधिवक्ता संघ में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उनका पार्थिव देह दिल्ली से कोरबा लाया जा रहा है जो देर रात तक लाए जाने की सम्भावना है। कल शनिवार को उनका अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम में किया जाएगा।
: स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल आज रहेंगे जिले के प्रवास पर
Fri, Jan 19, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) मंत्री लोक स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा एवं बीस सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग छत्तीसगढ़ शासन श्री श्याम बिहारी जायसवाल 19 जनवरी 2024 को जिले के एकदिवसीय प्रवास पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मंत्री श्री जायसवाल का 19 जनवरी दोपहर 1:30 बजे कोरबा व 1:45 बजे सीएसईबी चौक आगमन होगा,
03 बजे सीएसईबी सीनियर क्लब में बैठक एवं 5.00 बजे सीनियर क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे।
ततपश्चात मंत्री श्री जायसवाल 5:30 बजे चिकित्सा महाविद्यालय व 100 बिस्तर अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लेंगे। 8:15 बजे श्री जायसवाल रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
: कोरबा आबकारी विभाग ने शराब बेचते पाए जानें पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Thu, Jan 18, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान): कोरबा कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा श्री अजीत बसंत के निर्देश एवं श्री सौरभ बरशी, सहायक आयुक्त आबकारी कोरबा के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा निर्माण/परिवहन/विकय एवं अन्य प्रान्त आने से वाली मदिरा के रोकथाम व अन्य आबकारी अपराधों पर नियंत्रण स्थापित सतत कार्यवाही की जा रही है.आबकारी अधिकारी श्री रमेश अग्रवाल के नेतृत्व में गठित टीम मुखबीर की सूचना पर आकस्मिक दबिश दी. जिसमें आबकारी वृत्त कोरबा शहर के प्रभारी श्री मुकेश पाण्डेय आबकारी उपनिरीक्षक मयस्टॉफ क्षेत्र में दिनांक 16.01.2024 को आरोपी चन्द्रभवन आ. महेशराम निवासी ग्राम कदमडीह थाना रामपुर से 9.500 लीटर महुआ शराब एवं आबकारी वृत्त कोरबा दक्षिण अंतर्गत कर्रानाला थाना उरगा में नाला के पास भारी मात्रा में महुआ शराब निर्माण की सूचना पर मौके से 40 लीटर महुआ शराब एवं 500 किलोग्राम लाहन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) (क) (च), 34(2) व 59 (क) के तहत अजमानतीय अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से माननीय न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल दाखिल किया गया ।
इसी तरह प्रभारी अधिकारी श्रीमती दीपमाला नागदेव आबकारी वृत्त दर्रीगेवरा मयस्टॉफ दिनांक 16.01.2023 को ग्राम गन्दई पखना पारा थाना हरदीबाजार में आकस्मिक छापामार कार्यवाही की गई। आरोपी हरियर दास आ. स्व.मनहरण दास के के से 60 लीटर महुआ शराब जप्त होने पर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के धारा 34(2) 59 (क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से माननीय न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल दाखिल किया गया ।
110 लीटर शराब और 500 किलो लाहन शराब बनाने का सामान जप्त।दो आरोपी कोर्ट से रिमांड पर जेल भेजे गए।उक्त कार्यवाही श्री मुकेश कुमार पाण्डेय, श्रीमती दीपमाला नागदेव आबकारी उपनिरीक्षक, कार्यपालिक स्टॉफ श्री संजय गुप्ता मुख्य, शिव वैष्णव, नगर सैनिक पवन राजवाड़े एवं अन्य सहकर्मी में पूर्ण की गई ।