: आर. सी .आर .एस रेपटाइल केयर एंड रेस्क्यूअर सोसायटी द्वारा जागरूकता कार्यक्रम।
Sun, Jan 14, 2024
कोरबा(न्यूज उड़ान )सी.एस.ई.बी पूर्व मे स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आज जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कराया गया, जिसमें संस्था के प्रमुख अविनाश यादव के द्वारा सरीसृप से सम्बंधित विभिन्न प्रकार की प्रमुख जानकारी साझा की गई....
कोरबा ईस्ट स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में कोरबा के सर्पमित्र संस्था के द्वारा सरपो के सम्बन्ध में विभिन्न प्रकार की जानकारी साझा की गई जिसमें बताया गया की सभी जीव हमारे पर्यावरण के लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं।
खाद्य श्रृंखला की दृष्टि से सभी जीवों की अपनी अहम भूमिका होती है, जिसमें जंगल को बचाने के लिए भी सीख दी गई, जैसे हम मनुष्य अपने घरों में रहते हैं, वैसे ही जीवो का रहवास उनका घर जंगल होता है, इसलिए हमें पेड़ों को उजाड़ने से बचना चाहिए और लोगों को भी हिदायत दी जानी चाहिए की वे ऐसा ना करें। सांप के काटने से कभी भी झाड़ फूँक के चक्कर में ना पड़े सीधे अस्पताल जाना चाहिए, जिस जगह सांप काटा हो उस स्थान को हल्का पट्टी से बांधना चाहिए।सांप के काटने से मौत होने पर सरकार के द्वारा मुआवजा सहयोग राशि 4 लाख रुपए परिवारजनों की दी जाती है।इन सभी प्रमुख मुद्दों को छात्रों व शिक्षकों के मध्य रखा गया व इन सभी बातों पर अमल करने की समझाईस दी गई.....इस जागरूकता कार्यक्रम में रेपटाइल केयर एंड रेस्क्यूअर सोसायटी के अध्यक्ष अविनाश यादव व उनके टीम के सदस्य विद्यासागर साहू, गौरव गर्ग, अजय साहू व प्रमोद यादव ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया एवं स्कूल के प्राचार्य राजकुमार देवांगन जी ने कार्यक्रम को पूर्ण कराने में अपनी अहम् भूमिका निभाई.....
: शराबी व्यक्ति ने डायल 112 पुलिस को किया गुमराह,पुलिस ने दिखाया जेल का रास्ता।
Sun, Jan 14, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा आम नागरिकों एवं जरूरतमंद लोगों को घर पहुंच पुलिस सेवा उपलब्ध कराने हेतु डायल 112 पुलिस सेवा का गठन किया गया है।जिससे राज्य के लाखों लोगों को डायल 112 पुलिस सेवा द्वारा समय पर तत्काल जरूरी सेवाएं प्रदाय की जा रही है।
घटना दिनांक 10 जनवरी 2024 को पुलिस थाना पसान क्षेत्र में डायल 112 टीम को जरूरी सूचना प्राप्त हुई थी जिस पर कार्यवाही हेतु डायल 112 टीम के ग्राम लैँगा पहुंचने पर लैंगा निवासी राकेश ठाकुर पिता प्रताप सिंह उम्र 29 साल निवासी ग्राम लैंगा थाना पसान जिला कोरबा के द्वारा शराब के नशे में डायल 112 कर्मचारियों के साथ वाद विवाद करते हुए गलत सूचना देकर गुमराह किया गया था । जिसके विरुद्ध धारा 151, 107, 116(3) जा. फौ. के तहत कार्यवाही कर उप जेल कटघोरा में दाखिल किया गया है।
: मोरगा बस स्टैंड सतीश होटल के बगल में मिला लाश ।
Sun, Jan 14, 2024
कोरबा।
मोरगा/पोंडी उपरोड़ा/ न्यूज उड़ान
पोंड़ी उपरोड़ा तहसील अंतर्गत मोरगा चौकी के पास सतीश होटल के पास एक लाश मिला है जो की मृतक का नाम का नाम बंधन अगरिया है रहने वाला लिमरू क्षेत्र गांव कांटा द्वारी का निवासी है।जो अपने रिश्तेदार मोरगा में मोती नाम के यहां रहता था अपने परिवार के साथ मजदूर करके अपने परिवार का जीवन यापन करता था किसी अज्ञात व्यक्ति ने बुधवार को रात बेरहमी से मारकर उसका की बुरी तरह से हत्या कर दिया है ।
पुलिस सूचना के उपरांत लाश को पंचनाम करके पोस्ट माडम के लिए पी एच ई भेजा गया।
मोरगा बस स्टैंड सतीश होटल के बगल में फेंक दिया था जो पुलिस को सूचना मिलने के बाद जांच में जुटी ।