: फुटबॉल टूर्नामेंट ए सी बी इंडिया ने जीता ख़िताब...
Sun, Dec 31, 2023
कोरबा( न्यूज उड़ान) यूनाइटेड एफ सी फुटबॉल टूर्नामेंट अमन अहमद की टीम साकिब अहमद, रवि सिंह अभिषेक दास के द्वारा सुभाष ब्लॉक एस ई सी एल मे 27 दिसंबर को मिर्ज़ा हाशिम बेग की स्मृति मे शुरू किया गया था।जिसका शुभारंभ कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जी के द्वारा किया गया था और आज समापन मोहल्ले के प्रमुख लोगो के द्वारा किया गया जिसमे सैफ अहमद, एन के दास, शाहिद अली,वह उनके कुछ साथी शामिल रहे.।29 दिसंबर को फाइनल मुकाबले ए सी बी इंडिया बनाम यूनाइटेड एफ सी कोरबा के बिच खेला गया।मुकाबले से पहले राष्ट्र गान का आयोजन एवम मिर्जा हाशिम बेग की स्मृति में एक मिनट का मौन धारण किया गया.। प्रथम पुरस्कार ए सी बी इंडिया ने 11000 हजार रुपए के साथ टूर्नामेंट कप व मैडल अपने नाम किया ।दूसरा स्थान यूनाइटेड एफ सी कोरबा ने 7000 हजार रुपए एवं कप व मैडल जीता ।
मुकाबले मे मेन ऑफ़ दा मैच दिनेश सिंह ठाकुर, बेस्ट गोल कीपर सचिन पी, बेस्ट स्कोरर शंकर बहादुर, बेस्ट डिफेंडर मोंटू साईं ने जीता।टूर्नामेंट के सारे सहयोगियों को साथ ही रेफ्री सैजू जॉन एवं कॉमेंटेटर सुरेंद्र दास, वॉलिंटियर बच्चे सभी को मोमेंटो के साथ सम्मानित किया गया ।फुटबॉल टूर्नामेंट बहुत ही दिलचस्प मुकाबला भारी संख्या मे लोगो को देखने को मिला.. फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन फटाके ढोल बाजा के साथ स किया गया।
: कटघोरा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही 16 लीटर महुआ शराब के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार
Sat, Dec 30, 2023
कोरबा।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा जितेन्द्र शुक्ला (भा.पु.से.) के द्वारा अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही कर रोक लगाने निर्देश प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अभिषेक वर्मा (रापुसे), अनुविभागीय अधिकारी महोदय कटघोरा पंकज ठाकुर (रापुसे), के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तेज कुमार यादव के नेतृत्व में कटघोरा पुलिस को मोहलाईनभाठा में अवैध महुआ शराब बिक्री की मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर ग्राम मोहलाईनभाठा में कटघोरा पुलिस के द्वारा कार्यवाही दौरान राय सिंह पिता सजन सिंह गोड उम्र 45 साल साकिन मोहलाईन भाठा कटघोरा थाना कटघोरा जिला कोरबा के कब्जे से अवैध महुआ शराब बिक्री करते उसके कब्जे से 16 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 1600 रूपये, बिक्री रकम 590 रूपये जप्त कर कब्जा पुलिस लिया जाकर आरोपी का कृत्य धारा 34 (2), 34 (1) (क) (ख) आबकारी एक्ट के तहत दंडनीय पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में सउनि विनोद खाण्डे, आर नंदलाल सारथी, गोपाला महानंद का सराहनीय योगदान रहा।
: यूनाइटेड एफ सी फुटबॉल टूर्नामेंट का सेमी फाइनल एवं फाइनल मुकाबला आज 3:30बजे
Fri, Dec 29, 2023
कोरबा।
मिर्ज़ा हाशिम बेग की स्मृति मे यूनाइटेड एफ सी फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज 29 तारिक 3:30बजे सुभाष ब्लॉक मे खेला जायेगा जिसकी अध्यक्षता अमन अहमद वह उनकी टीम साकिब अहमद,मिर्ज़ा आफताब बेग,आशुतोष यादव, रवि सिंह अभिषेक दास, दिनेश ठाकुर के द्वारा किया जा रहा है।कैबिनेट मंत्री श्रीमान लखन लाल देवांगन के द्वारा 27 को शुभारम्भ किया गया था जिसे देखने अच्छी संख्या मे लोगो ने अपनी उपस्तिथि दी थी ।
मिर्ज़ा हाशिम बेग जो की खालसा बॉयस कोरबा के पुराने खिलाडी रह चुके है उनके स्मृति मे यह फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया ।28 को 8 टीमों के द्वारा क्वार्टर फाइनल मे मुकाबले किये गए जिसमे से आज 29 सुबह 10बजे से 4टीमों के बिच 2 सेमी फाइनल मुकाबले खेले जायेंगे।पहला मुकाबला 1.यूनाइटेड एफ सी कोरबा बनाम काका सपोर्टिंग कोरबा द्वारा फाइनल मुकाबले के लिए खेला जायेगा।2.दूसरा मुकाबला ए.सी.बी इंडिया बनाम गुरदेवा एफ सी फाइनल के लिए मुकाबला करेगी ।
उनमे से विजई प्राप्त कर के 2टीमों के बिच दिलचस्प फाइनल मुकाबले 3:30 बजे सुभाष ब्लॉक मे देखने को मिलेगा जिसकी तैयारी ज़ोरो शोरो से चल रही है।जिसमे प्रथम पुरुष्कार 11000 एवं दूसरा रनरअप 7000 रखा गया है