: अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, शिकायत मिलने पर की गई कार्रवाई…देखिए वीडियो
Mon, Dec 11, 2023
कोरबा/छत्तीसगढ़/(न्यूज उड़ान ) मे सत्ता परिवर्तन होने के साथ ही अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलना शुरु हो गया है। https://youtu.be/DulyTFnj818?si=VM_JJhiInA9iAlhE यूपी की तर्ज पर अवैध कब्जों को तेजी से तोड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम ने मिशन स्कूल के पीछे मुख्य मार्ग पर सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जे को तोड़ दिया। टायर दुकान की आड़ में कई एकड़ जमीन पर कब्जा किया गया था। https://youtu.be/ibEGa-8jtF4?si=MHQCaQxYjBoEu6wc शिकायत मिलते ही प्रशासन के अधिकारी हरकत में आए और बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचे और अवैध कब्जे को तोड़ दिया।
: स्वामी आत्मानंद स्कूल पंप हाउस ने फिर लहराया परचम
Mon, Dec 11, 2023
कोरबा( न्यूज उड़ान) विकासखंड कोरबा का एकमात्र सरकारी सी.बी.एस.ई. अंग्रेजी माध्यम विद्यालय स्वामी आत्मानंद पंप हाउस है, जहां के विद्यार्थियों ने पुनः इस सत्र में भी थिंक यू द्वारा आयोजित नेवी क्विज के प्रथम राउंड में जीत दर्ज की थी।
साथ ही सी.बी.एस.ई. द्वारा प्रतिष्ठित हेरिटेज इंडिया क्विज कम्पीटीशन में क्वालिफाई राउंड में जीत दर्ज की है। विद्यालय के कक्षा 12वी के विद्यार्थी अंकित साहू, अंजना विश्वकर्मा, एवम आदित्य साहू ने यह उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। , इस प्रतियोगिता का क्लस्टर राउंड साई इंटरनेशनल स्कूल भुवनेश्वर में 15 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा ,जिसमे हिस्सा लेने के लिए उक्त विद्यार्थी शिक्षिका जिम्स जेसयूट कश्यप के साथ भुवनेश्वर के लिए 12 तारीख को रवाना को रहे हैं,। विद्यालय के प्राचार्य श्री विवेक लांडे सहित समस्त विद्यालय परिवार , शाला विकास एवं प्रबंधन समिती के अध्यक्ष श्री एस मूर्ति एवम सदस्यों ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि के लिए बधाई के साथ साथ ही क्लस्टर राउंड में भी विजयी होकर लौटने की अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।
: पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ अवश्य दिलवाएं: सौरभ कुमार
Mon, Dec 11, 2023
कोरबा भारत सरकार द्वारा प्रमुख योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों खासतौर पर वंचित व असंतृप्त लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाने प्रारंभ किए जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन को लेकर कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने आज संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने योजना के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए निर्देशित किया कि यात्रा के दौरान योजनाओं की जानकारी जनसामान्य को दी जाए और पात्र हितग्राहियों को आवश्यकतानुसार योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने यात्रा हेतु रूट चार्ट तैयार करने और प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन के संबंध में कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने बैठक में निर्देशित किया कि ग्रामीण और
शहरी क्षेत्रों में निर्धारित रूट के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। उन्होंने कार्यक्रम में जनभागीदारी गतिविधि, ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय स्तर पर समिति का निर्माण, स्थानीय हितग्राहियों को आमंत्रण, सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी, स्व-सहायता समूह, ग्राम संगठन का मोबलाइजेशन, कृषि गतिविधियों पर सत्र का आयोजन, प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करना, योजनाओं के सफल लाभार्थियों द्वारा अनुभव साझा करना तथा पोर्टल में जानकारी अपलोड कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में नगर पालिक निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, श्री दिनेश नाग सहित विभागीय अधिकारी जनपद सीईओ, नगरीय निकाय के सीएमओ उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा प्रमुख योजनाओं की संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिससे योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जा सके। सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएँ जैसे- स्वच्छ भारत मिशन, आवश्यक वित्त पोषण सेवाएं, एलपीजी कनेक्शन, गरीबों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएँ, स्वच्छ पेयजल सुविधा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आदि जैसी बुनियादी सुविधाएँ प्रदान करने के लिए तथा प्रमुख योजनाओं/मिशन के माध्यम से संतृप्ति के लिए सभी लक्षित और पात्र लाभार्थियों के लिए आवश्यक सेवाएँ सुलभ बनाने हेतु जागरूकता सुनिश्चित किया जाएगा। ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुँच को सुगम बनाया जा सके। कोरबा जिले में जिला स्तरीय समिति का गठन कर लिया गया है। कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। शीघ्र ही विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ ही लक्षित और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित किया जाएगा।