: कोरबा में स्वीप बाइक रैली निकालकर दिया मतदान जागरुकता का सन्देश
Thu, Nov 9, 2023
कोरबा/ जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार और स्वीप नोडल अधिकारी के निर्देशन में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में कोरबा के मतदाताओ द्वारा अपने-अपने मोटर सायकल में जागरूकता संदेश लेकर बाइक में बैनर पोस्टर फ्लेक्स लगाकर शहर के सीतामणी गौमाता चौक बस स्टैंड, पॉवर हाउस रोड, टीपी नगर, बुधवारी, निहारिका, कोसाबाड़ी होकर पीजी कॉलेज तक बाइक रैली निकाला गया।
बताया गया कि विधानसभा निर्वाचन में कोरबा जिले के मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान हेतु लगातार शहर से लेकर गावों तक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिससे मतदाताओं में अलग उत्साह है। जिले के युवा और बुजुर्ग मतदाता मतदान करने उत्साहित नजर आ रहे हैं। बाइक रैली में शामिल युवाओं द्वारा शासकीय पीजी कॉलेज पहंुचकर मतदान का संकल्प लिया गया। प्राचार्य श्रीमती साधना खरे द्वारा उपस्थित सभी को निष्पक्ष मतदान हेतु शपथ दिलाई गई।
: 80 प्लस बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने घर पर किया मतदान
Thu, Nov 9, 2023
कोरबा / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार के निर्देशन में जिले में विधानसभा निर्वाचन की व्यापक तैयारियां है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशा निर्देशानुसार 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं (पीडब्ल्यूडी) को घर बैठे मतदान की सुविधा उपलब्ध करायी गई है। इसी कड़ी में आज रामपुर और पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के 80 वर्ष से अधिक आयु तथा दिव्यांग मतदाताओं में मतदान दलों की उपस्थिति में घर पर भी मतदान करके लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता दी। 10 नवंबर को विधानसभा कटघोरा तथा कोरबा क्षेत्र में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होम वोटिंग कराई जाएगी। इसके लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। होम वोटिंग की प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थी व अधिकृत प्रतिनिधि उपस्थित रह सकते हैं। होम वोटिंग से पूर्व मतदान दल के अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान कराने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि जिले में प्रारूप 12 (घ) में आवेदन करने वाले अनुपस्थित श्रेणी के अंतर्गत मतदाताओं ने सहमति दी है। गठित दल द्वारा चिन्हित मतदाताओं के घर पहुंचकर पूर्ण पारदर्शी प्रक्रिया के तहत मतदान की कार्यवाही संपन्न कराएंगे। इस दौरान मत की गोपनीयता और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। मतदान प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग भी करायी जाएगी। यह व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी की मतदाता निर्भीक होकर स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से मतदान कर सके। प्राप्त मतों को सुरक्षा के बीच सुरक्षित स्थान पर रखा जाएगा।
/बसंत/
: कांग्रेस पार्टी ने कोरबा के इस कार्यकर्ता को 6 वर्ष के लिए किया निष्कासित
Thu, Nov 9, 2023
छत्तीसगढ़ कोरबा (न्यूज उड़ान ) : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन एवं प्रशासन महासचिव मलकीत सिंह गैदु ने कोरबा के छत्रपाल सिंह कंवर को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सामान्य सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा सभा चुनाव 2023 के लिए पाली तानाखार विधानसभा सीट से में दुलेश्वरी सीदार को उम्मीदवार बनाया है,और उनके खिलाफ के खिलाफ पाली -तानाखार सीट से छत्रपाल सिंह कंवर मैदान पर उतरे है।