: बिजली बिल हाफ के नाम पर ठगी कर रही कांग्रेस, 100 यूनिट के बाद बढ़ जाती है दर: देवांगन
Sat, Nov 4, 2023
भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि-समय पर रीडिंग नहीं होने से यूनिट के साथ भी बिजली बिल भी बढ़ा रही, गरीब उपभोक्ता बना रहे कर्जदार
कोरबा। कोरबा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन का कहना है कि कांग्रेस की सरकार बिजली बिल हाफ के नाम पर लोगों से ठगी कर रही है। 100 यूनिट के बाद बिजली दर बढ़ाकर वसूल रही है। इसकी वजह से जनता भी परेशान है। समय पर रीडिंग नहीं होने से बिजली बिल भी बढ़ रही है। बिजली दफ्तरों में सुनवाई भी नहीं होती है।
देवांगन ने अपने जनसंपर्क के दौरान कहा कि बिजली बिल के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है। कांग्रेस सरकार ने अलग-अलग दर निर्धारित की है। जिसे जनता भी समझ नहीं पाती। अगर 500 बिल बन रहा है तो ढाई सौ का बिल होना चाहिए। लेकिन उससे अधिक की बिजली बिल वसूली की जा रही है। बिल की तरह बिजली भी लोगों को हाफ मिल रही है। कांग्रेस की सरकार जब से प्रदेश में बनी है लोगों को कटौती का सामना करना पड़ रहा है। कई गरीबों को कर्ज लेकर बिजली बिल पटाना पड़ रहा है। कोरबा में पावर प्लांट होने के बाद भी 1 दिन में 5 से 10 बार बिजली कटौती की जा रही है। कोरबा के 15 साल के विधायक और 5 साल से राजस्व मंत्री बिजली समस्या को लेकर कभी गंभीर नहीं रहे। 1 महीने में सुधारने का दावा भी फेल हो गया है। भाजपा की सरकार बनने पर बिजली बिल की समस्या का समाधान किया जाएगा। बिजली का हर दूसरा उपभोक्ता बिजली बिल से हलकान है। ऐसे कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकना है।
: भाजपा का संकल्प पत्र पीएम मोदी की गारंटी है, रजनीश सिंह
Sat, Nov 4, 2023
कोरबा. भाजपा के घोषणा पत्र के सम्बंध में प्रेसवार्ता लेते हुए बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने कहा कि यह प्रधानमंत्री की गारंटी का संकल्प पत्र है। मोदी जी ने प्रदेशवासियों को गारंटी दी है। रजनीश सिंह ने बताया कि दो साल का बोनस सरकार बनते ही २५ दिसंबर को जारी कर दिया जाएगा।
टीपीनगर स्थित पंडित दीनदयाल कुंज पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में रजनीश सिंह ने बताया कि अब तक समर्थन मूल्य का २२ सौ रूपए केन्द्र सरकार भेजती है, राज्य सरकार उसपर छह सौ मिलाकर किसानों को देती है। इस बार समर्थन मूल्य की दर को बढ़ाकर ३१ सौ करने की घोषणा की गई है। किसानों को अभी अपने मेहनत के पैसे के लिए कई दिन चक्कर लगाने पड़ते हैं। हमारा किसान भाईयों के साथ वादा है कि हम ग्राम पंचायत स्तर पर ऐसी व्यवस्था लाएंगे जहां से किसानों को नगद राशि का भुगतान होगा। इसके अलावा एक एकड़ में २१ क्विंटल धान की घोषणा की गई है। रजनीश सिंह ने कहा कि दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर भाजपा ने रायपुर भिलाई का विकास करने का निर्णय लिया है। इस दौरान जमशेदपुर के सांसद समीर उंराव, जिला अध्यक्ष उॉ राजीव सिंह, भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवागंन, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी समेत अन्य उपस्थित थे।
रजनीश सिंह ने बताया कि मोदी जी ने दूसरी बड़ी गांरटी प्रदेश की महिलाओं व बहनों को दी है। अब हर महीने विवाहित महिलाओं को एक हजार रूपए मिलेंगे। इसमें किसी तरह की शर्त नहीं होगी। सभी महिलाओं को महीने के एक दिन राशि मिले इसके लिए हम कटिबद्ध हैं। इसके अलावा रजनीश सिंह ने कहा कि अभी कांग्रेस सरकार ने घोषणा की थी कि कॉलेज से घर आने जाने के लिए बस की सुविधा शुरु की जाएगी, लेकिन कांग्रेस ने इसे अब तक लागू नहीं किया। भाजपा सरकार आने केे बाद उच्च शिक्षा के लिए अध्यनरत छात्र-छात्राओं को हर महीने एलाउंस देने की घोषणा की है।
० आयुष्मान भारत से अब १० लाख तक का इलाज भाजपा ने आयुष्मान कार्ड से अब १० लाख रूपए तक के इलाज नि:शुल्क कराने की घोषणा अपने गारंटी पत्र में शामिल किया है। रजनीश सिंह ने कहा कि आज गरीब परिवारों को इलाज के लिए परेशान नहीं होना पडता है। जब इसकी रकम डबल हो जाएगी तो बड़े से बड़ा इलाज भी हो जाएगा।० पांच सौ में सिलेंडर और एक लाख को नौकरी
रजनीश सिंह ने बताया कि बीजेपी की सरकार बनने के बाद प्रदेशवासियों को पांच सौ रूपए में एलपीजी गैस सिलेंडर मिलेगा। वहीं अब एक लाख युवाओं को एक निश्चित समय के भीतर नौकरी दी जाएगी। पीएससी घोटाले पर सख्त कारवाई करने की भी बात रजनीश सिंह ने कही।
: चोरी किये गए सोने चांदी के गहने सहित नगदी रकम के साथ पकड़ाए चोर
Sat, Nov 4, 2023
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश पर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम में शारदविहार में हुए चोरी को सुलझाने में सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 03/11/2023 को शारदाविहार निवासी कैलाश सिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि पिछले तीन दिवस से वे सपरिवार दिल्ली गए थे जब वापस आये तब इनके घर का ताला टूटा हुआ था और सोने का हार, सोने का अंगूठी, कान का झुमका चांदी का पांच नग सिक्का, चाँदी के पायल एवं नगदी रकम को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए है, जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तत्काल पतासाजी के निर्देश प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री भूषण एक्का एवं थाना प्रभारी कोतवाली श्री रूपक शर्मा, के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी मानिकपुर प्रेमचंद साहू एवं साइबर सेल प्रभारी कोरबा सउनि. अजय सोनवानी के नेतृत्व में साइबर सेल एवं मानिकपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चोरी के सूचना के चंद घंटे के भीतर ही चोरी में शामिल 2 विधि के विरुद्ध संघर्षरत बालक से चोरी किये सोने चाँदी के गहने एवं नगदी रकम 9500 रु को जप्त किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी मानिकपुर उप निरीक्षक प्रेमचंद साहू, आरक्षक संजय साहू साइबर सेल कोरबा से सउनि. अजय सोनवानी, प्रधान आरक्षक गुनाराम सिंहा, चंद्रशेखर पांडे, आरक्षक सुशील यादव, प्रशांत सिंह, आलोक टोप्पो, रितेश शर्मा शामिल रहे।