: आत्महत्या के प्रकरण में तीन आरोपियों को भेजा गया जेल
Wed, Nov 1, 2023
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चौकी रामपुर, थाना कोतवाली के मर्ग क्रमांक 167/2021 धारा 174 जा.फौ. जांच में मृतक गिरधारी सिंह राजपूत पिता स्व० भार्गव सिंह राजपूत उम्र 64 साल साकिन सिंचाई कालोनी रामपुर की मृत्यु दिनाक 13.12.2021 को फॉसी लगने से हुई थी। मर्ग जॉच के दौरान घटनास्थल से मृतक के पहने पेट के पीछे पॉकेट से 02 पन्ने का सुसाईड नोट प्राप्त हुआ है। जिसे गवाहों के समक्ष जप्त किया गया है। मृतक द्वारा अपने सुसाईड नोट में बहु ज्योति राजपूत, उसकी माँ राजकुमारी बहन पूजा, भाई मोहन एवं जीजा लाला बहादुर नामक व्यक्तियों द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने से परेशान होकर सुसाईड किया है, सुसाईड नोट में लेख किया गया है। मर्ग जाँच के दौरान उक्त आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 306, 34 भादवि का पाए जाने से दिनांक 02.07.2022 को चौकी रामपुर में अपराध कमांक 614/2022 कायम कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में जप्तशुदा मृतक का सुसाईड नोट एवं मृतक का स्वाभाविक लिखावट को राजकीय परीक्षक प्रष्नास्पद प्रलेख छग शासन को हस्तलिपि परीक्षण भेजा गया। जिन्होंने अपने अभिमत में मृतक के द्वारा लिखा गया सुसाइड नोटस मृतक का ही होना लेख किया गया है। जिसके आधार पर आरोपीगण श्रीमती ज्योति सिंह राजपूत पति मनोज सिंह राजपूत उम्र 26 वर्ष 02. श्रीमती राजकुमारी राजपूत पति स्व ओमप्रकाष सिंह राजपूत उम्र 60 वर्ष 03 मोहन सिंह पिता स्व ओमप्रकाष सिंह राजपूत उम्र 23 वर्ष पता-सर्वमंगला नगर दुरपा रोड बरमपुर चौकी सर्वमंगला थाना कुसमुंडा जिला-कोरबा छ.ग. को दिनांक 31.10.2023 को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा के निर्देषन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा के मार्गदर्षन में निरीक्षक मृत्युंजय पांडेय थाना प्रभारी सिविल लाईन रामपुर, सउनि दुर्गेष राठौर, आर 521 राकेष कर्ष, मआर 173 रेहाना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
: चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Wed, Nov 1, 2023
कोरबा।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी शुभकार उरांव पिता स्व मोहित राम उरांव उम्र 28 वर्ष साकिन दादर ढेलवाडीह ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 01.11.2023 को दोपहर लगभग 12.00 बजे अपने डयूटी पर था। तभी उसी समय शांति हीरो एजेंसी के पिछे से दीपक पाण्डेय, पोया, गज्जू, बुधवार टायर स्टेपनी चोरी कर ले जा रहे थे जिसको प्रार्थी एवं उसका दोस्त अनिल साहू दोनों मिलकर एक व्यक्ति दीपक पाण्डेय को पकडे हैै। गज्जू, बुधवार, पोया, भाग गये है जिसे प्रार्थी अनिल साहू के साथ चोरी किये गये टायर स्टेप्नी के साथ आरोपी दीपक पाण्डेय को थाना लाकर पेश किया। आरोपी दीपक पाण्डेय से पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया जो अपने कथन में अपने साथियों के साथ चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्ज से एक नग पुराना सीएट कम्पनी का टायर जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा के निर्देषन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा के मार्गदर्षन में निरीक्षक मृत्युंजय पांडेय थाना प्रभारी सिविल लाईन रामपुर, प्रआर 29 राजेष्वर ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
: मुर्गी के 7 अंडो को निगल के बैठा था कोबरा,112 टीम के साथ मिलकर जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यू
Wed, Nov 1, 2023
कोरबा जिले में साप निकलने की घटना निरंतर जारी हैं ,मानो ऐसा लग रहा साप निकलने की झड़ी लग गई हैं, ठंड के मौसम में आमतौर पर साप निकलने की घटना कम हो जाती हैं पर यहां तो कम होने का नाम ही नहीं ले रहा बल्की शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से लगातार घर, गाड़ी में साप घुसने की घटना सामने आ रही हाल ही में कई बाइक और स्कूटी में घुसे सांपो का रेस्क्यू किया गया, वही
आज दोपहर 112 टीम को जगरहा के एक मकान में साप घुसने की इवेंट मिला, जिस पर 112 टिम मौके स्थल पर पहुंच कर साप पर नज़र बनाएं रखा वहीं आरक्षक और चालक ने बिना समय गवाए वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को इसकी सूचना दी गई,उस वक्त सारथी मोती सागर पारा के एक घर में रेस्क्यू कर ही रहें थे जिसके कारण थोड़ी देर में पहुंचने की बात कही गई फिर थोड़ी देर बाद पहुंचे जितेंद्र सारथी ने कोबरा (गेहूवन) साप का रेस्क्यू चालू किया, घर वालों ने बताया कोबरा ने 7 मुर्गी के अंडों को निगल गया हैं, जिसके कारण वो भाग नहीं पा रहा फिर आखिरकार कोबरा को स्टोर रूम से बाहर निकाला गया, फिर कोबरा सांप ने एक एक कर सभी अंडो को उगल दिया फिर उसे रेस्क्यू कर डिब्बे में बंद किया गया तब जाकर घर वालों ने राहत भरी सास लिया और 112 टीम के साथ रेस्क्यू टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया, फिर साप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।
वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम कोरबा
हेल्प लाइन नंबर
8817534455,7999622151