: राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत चिकित्सा अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
Fri, Oct 20, 2023
कोरबा जिले में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विगत दिवस मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस.एन.केसरी की अध्यक्षता में मेडिकल कॉलेज के सभाकक्ष में जिले के समस्त चिकित्सा अधिकारियों को कैपीसिटी बिल्डिंग के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। डॉ. केसरी ने बताया कि राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत नियमित और विशेष प्रयास के माध्यम से कुष्ठ रोग के नए मामलों का शीघ्र निदान और त्वरित एम.डी.टी.उपचार किया जाना है।
उन्होंने बताया कि प्राथमिक अवस्था में ही कुष्ठ रोग का पहचान कर इसका उन्मूलन किया जा सकता है। साथ ही संक्रामक रोगियों का शीघ्र ही उपचार करना आवश्यक है। जिससे अन्य सामान्य व्यक्तियों में संक्रमण फैलने से रोका जा सके एवं मरीजों में विकलांगता या विकृति ना हो सके। उन्होंने ने बताया कि कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत आज जिले के आयुर्वेदिक चिकित्सकों को तथा 20 अक्टूबर 2023 को सभी आर.एम.ए. को प्रशिक्षित किया जाएगा।
: Breaking news BJP नेता गोपाल मोदी के घर ED की रेड
Fri, Oct 20, 2023
कोरबा।
जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जिसमे जिले में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और व्यवसायी गोपाल मोदी के घर पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की है। सुबह 6 बजे ईडी की टीम ने उनके सीतामणी स्थित निवास पर रेड डाली है। घर के दोनों तरफ दरवाजे से टीम अंदर घुसी। 5 सदस्यीय टीम ने उनके ठिकाने पर दबिश दी है ।शुक्रवार सुबह से ही कोरबा, दुर्ग और तिल्दा में ED और IT की छापेमार कार्रवाई चल रही है। जानकारी मिल रही है कि राइस मिलर्स और कारोबारियों के यहां नान घोटाले से जुड़ी जांच के संबंध में ये रेड पड़ी है। रायपुर के तिल्दा नेवरा में तिरुपति बालाजी उद्योग और अमित चावल उद्योग के ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा है। वहीं दुर्ग में राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश रूंगटा के घर पर इनकम टैक्स ने दबिश दी है। कैलाश रूंगटा जिले के पुराने राइस मिलर हैं।
: उचित मूल्य की दुकानों में मतदाता जागरूकता का किया जा रहा है प्रचार-प्रसार
Fri, Oct 20, 2023
कोरबा।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कोरबा तथा जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्री विश्वदीप के निर्देशन में जिले में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में जहां पिछली बार राज्य के औसत से कम मतदान हुए है, वहां के शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में जागरूकता अंतर्गत फ्लेक्स बैनर लगाकर जागरूक किया जा रहा है।
साथ ही जितने भी लोग मिल रहे हैं, उन्हें मतदाता जागरूकता टीम के द्वारा समझाया जा रहा है कि चुनाव में बिना डर भय लोभ और प्रलोभन के निष्पक्ष वोट डालना है। मतदाता भी यह संकल्प ले रहे हैं कि हम सभी अपने मन से वोट डालेंगे। हम किसी के बहकावे में नही आयेंगे। टीम प्रभारी अनिल रात्रे ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में जहां-जहां पिछले दिनों मतदान कम हुए हैं, वहां के मतदाताओं को विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए वोट डालने प्रेरित किया जा रहा है।