: जूलूस, आमसभा के लिए अनुमति जरूरी
Mon, Oct 9, 2023
कोरबा कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री सौरभ कुमार द्वारा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ विधान सभा निर्वाचन 2023 के कार्यक्रम की घोषणा किये जाने के साथ ही निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ होने से जुलूस निकालने व आम सभाओं को नियंत्रित करने हेतु संबंधित व्यक्ति अनुमति लेकर ही आम सभा करें या जुलूस निकालने का आदेश जारी किया गया है।
जिला दंडाधिकारी श्री सौरभ कुमार ने पुलिस अधिनियम 1861 की धारा 30 के विधान सभा निर्वाचन 2023 के निर्वाचन कार्य समाप्ति अर्थात 05 दिसंबर 2023 तक कोरबा जिले में कोई भी आम सभा या जुलूस नगर निगम कोरबा के लिए सिटी मजिस्ट्रेट कोरबा एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी कोरबा, कटघोरा, पोंड़ीउपरोड़ा के लिखित अनुमति बगैर नहीं निकालने का आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
: संपत्ति विरूपण के तहत कार्यवाही प्रारंभ, उड़नदस्ता टीम कर रही वाहनों की जांच
Mon, Oct 9, 2023
कोरबा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधान सभा निर्वाचन 2023 के कार्यक्रम की घोषणा किये जाने के साथ ही निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, इस दृष्टिकोंण से यह सुनिश्चित किया जावे कि जिले में किसी संपत्ति का विरूपण न हो। यदि कोई संपत्ति विरूपित करता है तो तत्काल समक्ष में प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज करने व विरूपण हटाने की कार्यवाही करें। यदि आपके अधीनस्थ किसी संपत्ति विरूपित पाई जाती है और आपके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती है तो यह समझा जावेगा कि सार्वजनिक संपत्ति विरूपण में संबंधित अधिकारी की आपराधिक सहभागिता है तथा आपके विरूद्ध तद्नुसार कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने विरूपण पर की गई कार्यवाही की निर्धारित प्रारूप में प्रतिदिन प्रतिवेदन प्रेषित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।*संपत्ति विरूपण के तहत कार्यवाही प्रारंभ-*
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार के निर्देशानुसार जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने के पश्चात् विभिन्न राजनीतिक दलों सहित अवैध रूप से लगे बैनर पोस्टर तथा दीवार लेखन आदि के विरूद्ध संपत्ति विरूपण के तहत कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। इसी तरह जनपद पंचायतों, नगर पालिक निगम कोरबा, नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों में भी संपत्ति विरूपण के तहत कार्यवाही की जा रही है।
*उड़नदस्ता दल द्वारा वाहनों की जांच प्रारंभ-*
विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने के पश्चात् जिले में उड़नदस्ता दल द्वारा निर्धारित स्थानों पर वाहनों की जांच प्रारंभ कर दी गई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत कानून व्यवस्था बनाए रखने उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। विभिन्न सड़को पर टीम द्वारा जांच-पड़ताल की जा रही है।*राजनीतिक पदाधिकारियों के वाहन किए गए अधिग्रहित -*आदर्श आचार संहिता लागू होते ही निगम,मंडल सहित राजनीतिक पदाधिकारियों को दिए गए सरकारी वाहन वापस अधिग्रहित कर लिए गए हैं।
*मीडिया सेंटर प्रारंभ -*
विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने के पश्चात् मीडिया में निर्वाचन संबंधी आवश्यक सूचना प्रदानकरने मीडिया सेंटर प्रारंभ कर दिया गया है। कलेक्ट्रेट परिसर में मीडिया कक्ष स्थापित कर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
: अवैध रेत से भरी ट्रेक्टर ने ऑटो और साईकल सवार को मारी ठोकर, दोनों की हालात गंभीर, ट्रेक्टर लेकर चालक फरार
Mon, Oct 9, 2023
कोरबा रेत चोरो के हौसले बुलंद है अवैध रूप से रेत की चोरी कर शहर के अंडर फर्राटे से दौड़ रहे है ट्रेक्टर अभी राताखार से पंप हाउस की तरफ आ रहे ट्रेक्टर ने पंप हाउस बाल विहार स्कूल के पास एक साईकल सवार और एक ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए है वही मौके से ट्रेक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया है मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर पंप हाउस के गंगा पूरी गोस्वामी की बताई जा रही है बिना नबर प्लेट की गाड़ी में अवैध रूप से गंगापूरी गोस्वामी रेत चोरी का कार्य करते आ रहे है
शहर के मध्य राताखार के पास नदी से रेत निकाल रहे रेत चोर, अवैध रूप से नदी में खनन करके रेत निकाल कर सड़क के मध्य फर्राटे से दौड़ लगा रहे है पूर्व में भी अवैध रेत से भरी ट्रेक्टर ने सीतामणी चौक में दादा पोते को अपनी चपेट में ले लिया था जिससे मौके पर दोनों की मौत हो गयी थी