: सालिहाभांठा में तालाब के दलदल में फंसने से बेबी एलीफेंट की मौत हो गई
Sun, Oct 1, 2023
कोरबा। कटघोरा वनमंडल अंतर्गत जटगा वन परिक्षेत्र के के सालिहाभांठा में तालाब के दलदल में फंसने से बेबी एलीफेंट की मौत हो गई है. जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पाली तानाखार के विधायक माननीय श्री मोहितराम जी हुए हैं ,वनविभाग के अधिकारी एवम ग्रामीण जनों के साथ दिए पुष्प अर्पित कर श्राद्धजंली, इस दौरान विधायक जी के साथ कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत जी, सरपंच संघ के अध्यक्ष श्री शोभरन श्याम जी,जनपद सदस्य शिवभरोस लकड़ा जी,विधायक प्रतिनिधि भोला गोस्वामी जी विधायक प्रतिनिधि शिवनंदन कुजुर जी, आशुतोष शर्मा जी,युवा कांग्रेस महासचिव विनोद उर्रे, रमेश यादव सहित अनेक कांग्रेसी जन एवम वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी गण तथा अधिक संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे
: घटना के 24 घण्टे के भीतर धर दबोचा गया आरोपी, वैधानिक कार्यवाही बाद आज किया गया जिला जेल दाखिल
Sun, Oct 1, 2023
दिनांक 28.09.2023 को प्रार्थी राजकुमार राव पिता दुजराम राव उम्र 43 साल सा० बरपारा कोहड़िया चौकी सीएसईबी थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा (छ0ग0) द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि इसके मोहल्ले में गणेश चतुर्थी पर गणेश जी बैठाए थे, जो दिनांक 28.09.2023 को विसर्जन के लिये सभी मोहल्ले वाले बाजे गाजे के साथ लेकर कोहड़िया फिल्टर प्लांट नहर लेकर जा रहे थे तथा सायं करीब 06:00 बजे पीपरपारा कोहडिया के स्कुल के सामने पहुंचे थे उसी समय ढोढ़ीपारा भैसखटाल मोहल्ले के भी लोग गणेश विसर्जन करने जा रहे थे तथा उनमें से एक लड़का मेनरोड के डिवाईडर के बीच में लगे पेड़-पौधों को उखाड़ रहा था, जिसे मोहल्ले के भूपेन्द्र गुप्ता एवं प्रार्थी के पुत्र हरीश राव मना किये तो उसी बात पर झगड़ा विवाद चालू हो गया तथा एक लड़का धारदार चाकू लेकर पहले भूपेन्द्र गुप्ता को जान से मार देने की नीयत से भूपेन्द्र गुप्ता के गर्दन पर हमला कर दिया तथा चाकू से इसके पुत्र हरीश राव के सीने में प्राणघातक हमला कर घोंप दिया मौके पर ही हरीश राव उम्र करीब 17 वर्ष की मृत्यु हो गई। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर चौकी सीएसईबी जिला कोरबा में अपराध कमांक 435 / 2023 धारा 302,307 भा०द०वि० पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है एवं घटना से आहत भूपेन्द्र गुप्ता को उपचार हेतु जिला अस्पताल कोरबा में दाखिल कराया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया, जो पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री उदय किरण के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री रॉबिन्सन गुड़िया के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिविल लाईन रामपुर निरीक्षक मृत्युंजय पाण्डेय तथा चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक नवीन पटेल को मामले में त्वरित सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही कर मामले में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी करने का निर्देश प्राप्त हुआ।
वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी सिविल लाईन रामपुर निरीक्षक मृत्युंजय पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक नवीन पटेल द्वारा अपने अधिनस्थ स्टाफ के सहयोग से त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना कारित करने वाले मुख्य आरोपी सुदीप चौहान उर्फ दउ पिता रामकृपाल चौहान उम्र 19 साल सा० ढोढीपारा भैसंखटाल चौकी सीएसईबी जिला कोरबा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म घटित करना स्वीकार किया गया है, जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग दोधारी चाकू जप्त कर वैधानिक कार्यवाही करने उपरांत आरोपी को प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है तथा आज दिनांक 30.09.2023 को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश कर जेल वारंट बनने पर जिला जेल कोरबा में दाखिल किया गया है।
: डीडीयूू-जीकेवाय की मनाई गई एल्युमिनी मीट
Sat, Sep 30, 2023
कोरबा बिहान योजनांतर्गत दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना कार्यक्रम के तहत् जिला मिशन प्रबंधन इकाई, जिला पंचायत कोरबा, छत्तीसगढ़ के द्वारा एल्युमिनी मीट 2023 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में कोरबा जिले के नामंाकित परियोजना क्रियान्वयन एजेंसी पीआईए द्वारा प्रशिक्षण उपरांत नियोजित बच्चों एवं उनके अभिभावक के अलावा संकुल स्तरीय संगठन के पदाधिकारी एवं बिहान के जिला एवं विकासखण्ड स्तर के पदाधिकारी उपस्थिति रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डिप्टी कलेक्टर श्री विकास चौधरी ने की। उप संचालक पंचायत सुश्री जुली तिर्की, श्रीमती अमिता साहू, सहायक परियोजना अधिकारी, जिला पचंायत कोरबा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत-पाली श्री भूपेन्द्र सोनवानी के द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य के मार्गदर्शन दिया। नियोजित बच्चों के ने अपने-अपने जॉब के पूर्व एवं उपरांत अनुभव साझा किये गये। इसके अतिरिक्त विकासखण्ड करतला के उद्यमी वर्षा यादव के द्वारा आर्थिक स्थिति बेहतर होने का अनुुभव साझा किया। इस कार्यक्रम में राज्य कार्यालय के प्रतिनिधि श्री कमल के द्वारा डीडीयू-जीकेवाय अंतर्गत प्रावधानित योजना, प्लेसमेंट, प्रशिक्षण व राज्य के विविध उपलब्धियों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से एनआरएलएम ;बिहानद्ध के अंतर्गत संचालित डीडीयूू-जीकेवाय योजना से ग्रामीण परिवार के सशक्तिकरण में प्रमुख भूमिका निभा रही है। इस एल्युमिनी मीट 2023 में सीएलएफ व उपस्थित प्रतिभागी को विस्तृत जानकारी दी गई। सभी प्रशिक्षित प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह प्रदाय किया गया तथा सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।