: रेत की अवैध परिवहन करते हुए ग्राम पंचायत ढ़प ढ़प (कसरेंगा)उप सरपंच की वाहन जप्त।
Fri, Sep 8, 2023
कोरबा ज़िला के कटघोरा विधानसभा के कसरेंगा ढ़पढ़प ग्राम पंचायत में उप सरपंच द्वारका प्रसाद यादव के द्वारा कुछ दिनों पूर्व 60,70 पुरुष,महिलाओं को लेकर बाकी थाना परिसर में अवैध परिवहन को लेकर काफी हो हल्ला मचाया था ।
लेकिन आज देखने को यह मिल रहा है कि खुद उप सरपंच द्वारका प्रसाद यादव की ट्रैक्टर को माइनिंग विभाग के द्वारा सिंघाली खदान के आसपास पकड़कर खनिज संबंधी दस्तावेज की मांग कि गई मौके पर खनिज संबंधी कोई भी दस्तावेज ट्रैक्टर वाहन चालक के पास वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया।
खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। क्योंकि देखने वाली बात यह है कि उप सरपंच द्वारका प्रसाद यादव के द्वारा दूसरे के ऊपर रेत की चोरी एवं अवैध परिवहन का आरोप कुछ दिनों पूर्व में लगाया था मगर आज खुद उप सरपंच अपने अवैध कार्यों को अंजाम दे रहा है।
: पोड़ी बहार मुक्ति धाम सेवा समिति कोरबा
Fri, Sep 8, 2023
कोरबा।
दिनांक 1 अगस्त को श्री राजेश बसवतिया जी की माता का दाह संस्कार करने निहारिका व कोरबा के अग्रवाल समाज व अन्य समाज के लोग इस मुक्ति धाम में पहुँचे थे।
वहाँ पर पसरी गंदगी व पूरे परिसर को अस्त व्यस्त व्वस्था को देख कर कुछ युवाओं को बहुत पीड़ा हुई। तत्काल वहाँ पर बैठे 4 युवाओं ने इस परिसर के कायाकल्प करने का संकल्प लिया और फिर अगले दिन से ही इस मुक्तिधाम में चारो सदस्यों ने इसका प्रारूप बना कर व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से लोगो से सहयोग की अपील की।
देखते ही देखते काफ़ी लोगो ने इसमें अपनी रुचि दिखाते हुए लगने वाले सामान व नक़द राशि की घोषणा शुरू कर दी अगले दिन से ही पूरा सिविल कार्य, गार्डन का कार्य, पानी टंकी व नलों का काम, पूरे परिसर के रंगरोगन का कार्य पूरी गति से शुरू हो गया प्रारंभिक कार्य में जयंत अग्रवाल, सुनील जैन (टोनी) राध्येश्यम अग्रवाल (पिंटू) दियवानंद अग्रवाल (डब्बू) राजेश बसवतिया (बल्लु) व शंकर जी ने मिलकर इस कार्य को अंजाम देना चालू किया ।
इसके बाद एक समिति का निर्माण किया गया जिसे पॉडीबहार मुक्तिधाम सेवा समिति से नामांकित किया।
तदोपरांत इस समिति में राजेश अग्रवाल (आँचल) राजेश अग्रवाल (कंप्यूटर) नितिन अग्रवाल (चश्मा ) प्रदीप अग्रवाल ,एस के सेठ,राजन बर्नवाल,बंटी चवलानी नीरज अग्रवाल व अशोक अग्रवाल को मिलाकर कुल 16 सदस्यों ने मिलकर कार्यों को पूर्ण रूप से संपादित किया।समिति के सदस्यों ने बताया की मुक्तिधाम परिसर में दाह संस्कार के लिए लकड़ी व गोबर के कंडे परिसर में ही उपलब्ध करवाया गया है।
अभी तक कुल 9 लाख रुपए व्यय कर परिसर में पानी, यूरिनल, स्वच्छ व सुन्दर गार्डन का निर्माण, शव हेतु ग्रेनाइट का स्टैंड, लोहे की गार्डर सब लगवा कर पूर्ण रूप से ये परिसर स्वच्छ वि सुंदर बना दिया गया हैसमिति के सदस्यों ने ये भी बताया की आगे भी इस परिसर की पूर्ण देखभाल समिति करती रहेगी। लोगो से अपील भी की गई है की ज़्यादा से ज़्यादा लोग इस पुनीत कार्य में सहभागी बने व हर तरह का सहयोग व अपने कुशल मार्गदर्शन समिति को देते रहे
: छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की सुनवाई
Fri, Sep 8, 2023
कोरबा छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सदस्य श्रीमती अर्चना उपाध्याय ने आज जिला कलेक्टर कोरबा सभा कक्ष में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर जन सुनवाई की। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में आज 223 वीं एवं कोरबा जिला की 6 वीं सुनवाई हुई। कोरबा जिले में आज आयोजित जन सुनवाई में कुल 25 प्रकरण सुनवाई की गई।
आज के सुनवाई के दौरान आज के प्रकरण में नौ साल से अलग रह रहे पति पत्नी का आपस में रिश्ता जुड़ा। आयोग के समझाईश के बाद पति-पत्नी अपने तीनो बच्चों के साथ रहने को तैयार हो गये। आयोग द्वारा जिला बाल संरक्षण अधिकारी को 1 साल तक निगरानी का आदेश देते हुए प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया ।
अन्य प्रकरण आवेदिका आरक्षक है जिसने दो आरक्षको के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी और सुनवाई में आवेदिका सूचना मिलने पर भी अनुपस्थित रही। अनावेदकगणों द्वारा एफआईआर दर्ज होने के संबंधित दस्तावेज पेश करने पर आयोग में प्रकरण चलाना संभव नहीं है इस वजह से प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया।
अन्य प्रकरण में आवेदिका ने अपने पति देवर और ससुराल वालो के खिलाफ न्यायलय में 379 377, 498 दहेज प्रताणना एवं 125 भरण पोषण का मामला न्यायलय में दर्ज करायी है। दोनो पक्षो में सुलाहनामा की कोई गुंजाइश नहीं है। आवेदिका को भरण पोषण मिल रहा है। दोनो बच्चों के दिमाग में उसके पिता के खिलाफ जहर भर दिया गया है। मामला न्यायलय में चलने की वजह से आयोग में सुनवाई असंभव है इस वजह से आयोग ने प्रकरण नस्तीबद्ध किया।
अन्य प्रकरण में अनावेदक द्वारा फोन पर आवेदिका को धमकी देने की शिकायत आयोग में दर्ज कराया गया जिसमें अनावेदक आज सुनवाई में अनुपस्थित था। आयोग ने शीघ्र सुनवाई हेतु प्रकरण रायपुर स्थानांतरण किया। मिलाई सेक्टर 6 के थाना प्रभारी को आयोग द्वारा आदेश दिया गया की अनावेदन को अगली सुनवाई में एस.आई. के माध्यम से उपस्थिति सुनिश्चित किया जाये।अन्य प्रकरण में आवेदिका द्वारा घरेलू हिंसा का प्रकरण न्यायालय में चलने के बावजूद आयोग ने शिकायत दर्ज करायी थी। अनुपपुर पुलिस के माध्यम से अनावेदकगणों का उपस्थिति सुनिश्चित कराया गया। आवेदिका अनुपस्थित रही प्रकरण न्यायलय में चलने के वजह से आयोग ने नस्तीबद्ध किया।अन्य प्रकरण में अनावेदकगण उपस्थित रहें आवेदिका द्वारा भोपाल मध्यप्रदेश के महिला थाना में 498 दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करायी है और आज की सुनवाई में अनुपस्थित रही। मामले में एफ.आई.आर दर्ज होने से आयोग ने प्रकरण नस्तीबद्ध किया ।अन्य प्रकरण में आनावेदक 1 और 2 उपस्थित अनावेदकगणों द्वारा बताया गया कि आवेदिका से सुलहनामा हो गया है लेकिन आवेदिका अनुपस्थित की वजह से प्रकरण समाप्त नहीं किया गया, आयोग ने समझाइश दिया कि आवेदिका अपने हाथ से लिख कर जब आयोग में सुलहनामा आवेदन प्रस्तुत करेगी तब प्रकरण नस्तीबद्ध किया जायेगा।अन्य प्रकरण में आवेदिका अनुपस्थित थी, अनावेदकगण द्वारा बताया गया कि न्यायलय में 107/16 का प्रकरण चलाया गया,जो समाप्त हो चुका है। जिसमें प्रमाणित प्रतिलिपि प्रस्तुत करने पर आयोग प्रकरण नस्तीबद्ध करेगा। अन्य प्रकरण में आवेदिका उपस्थित थी अनावेदक अनुपस्थित था आवेदिका ने बताया कि उसका पति का दूसरी महिला से अवैध संबंध है और वह भरण पोषण का पैसा नहीं देता जिसको आयोग ने एस.आई. के माध्यम से आगामी रायपुर सुनवाई में उपस्थित कराने का निर्देश दिया गया।