: डी.डी.एम. पब्लिक स्कूल कोरबा में मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Wed, Sep 6, 2023
कोरबा।
डी.डी.एम. पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बड़े उत्साह के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का आयोजन कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थीयों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरूवात मां सरस्वती और महान शिक्षाविद दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण के साथ हुआ तत्पश्चात विद्यालय के संस्थापक श्री के. एन. सिंह जी ने शिक्षक-शिक्षिकाओं से अपील की कि आप सब अपने कार्य से कोरबा में ही नहीं, अपितु पूरे भारत में ज्ञान का प्रकाश प्रज्वलित करें, विद्यालय के सी.ई.ओ. श्री अमर नारायण सिंह जी ने अपने उद्बोधन में सर्व प्रथम शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की बधाई दी एवं शिक्षकों से अपने ज्ञान से समाज को नई दिशा एवं पूरे समाज को साक्षर करने की अपील की।
विद्यालय के प्राचार्य श्री ए.पी. सिंह जी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन और समाज को आकार देने में शिक्षकों की भूमिका पर अपना उद्बोधन प्रस्तुत किया उन्होनें शिक्षक दिवस का महत्व बताते हुए शिक्षकों को बधाई दी और उनके हर दिन किये गये इमानदार प्रयासों की सराहना की । तत्पश्चात उप- प्राचार्या श्रीमती तान्या चक्रवर्ती जी ने शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए सभी शिक्षकों से अज्ञानता को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाने की बात कही। इस खास अवसर पर डी.डी.एम. पब्लिक स्कूल में पिछले 15 वर्षों से अधिक कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं में श्री बी. भाटिया, श्री ओ.पी. तिवारी, श्रीमती जी.के. धंजल, श्रीमती सीमा पटेल, श्रीमती यु. आर. पॉल और श्रीमती सीमा सिंह को प्राचार्य के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और इसी तरह भविष्य में अपने कर्तव्य पथ पर अग्रसित होने की कामना की, इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने शिक्षक-शिक्षकाओं को तिलक एवं पुष्प-गुच्छ के साथ उनका स्वागत किया ।विद्यार्थीयों ने संक्षिप्त भाषण देकर शिक्षकों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत, नाटक आदि सांस्कृतिक गतिविधियां प्रस्तुत की, छात्रों ने शिक्षकों के लिए मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया । सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम का आनंद लिया और सराहना की।
: एनटीपीसी आवासीय स्थित दुकान के सामने का गिरा छज्जा, हो सकता था बड़ा हादसा
Tue, Sep 5, 2023
कोरबा।एनटीपीसी आवासीय परिसर के कृष्णा विहार कॉम्प्लेक्स के दुकान का छज्जा भरभरा कर गिर गया।घटना कल देर रात का बताया जा रहा है।गनीमत ये रहा की घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था नही तो बड़ा हादसा हो सकता था।
लोगो का कहना है कि कॉम्प्लेक्स का बिल्डिंग काफी पुराना हो चुका है और रख रखाव के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति किया जाता है।एनटीपीसी प्रबंधन को अवगत कराने के बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जाता जिसकी वजह से यह घटना घटित हुई है।
चर्चा है एनटीपीसी के जिम्मेदार अधिकारी ने अपने चहेते ठेकेदार को ठेका दे कर उनके साथ सांठ गांठ कर रख रखाव के नाम पर खाना पूर्ति कर अपना जेब भरने में मशगूल हैं।अगर ये घटना कल शाम को होती तो जन हानि भी हो सकती थी।
अब देखना ये है की इस घटना के बाद एनटीपीसी प्रबंधन कितनी गंभीर होती है ।
: खेल से होता है शारीरिक एवं बौद्धिक विकास : विधायक श्री केरकेट्टा
Tue, Sep 5, 2023
कोरबा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेल गतिविधियों में ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। ब्लॉक स्तरीय खेल पूर्ण होने के बाद तीन दिवसीय जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम में आज से प्रारंभ हो गया। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ किया। यह खेल 04 सितंबर से 07 सिंतबर 2023 तक चलेगा। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में जिले के सभी विकासखण्डो से बच्चों से लेकर 18 वर्ष, 18 से 40 एवं 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के महिला पुरुष प्रतिभागी बड़ी उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं।
जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पाली तानाखार के विधायक श्री मोहित राम केरकेट्टा ने कहा कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक से पारंपरिक खेलों और संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य की पूर्ति के लिए मुख्यमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है तथा इसके साथ ही बुद्धि व मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने कहा कि अब तक 05 विकासखण्डों में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों में खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में सहभागिता की है।
विधायक ने खिलाड़ियों से आव्हान किया कि वे खेल को खेल भावना से खेलें। विधायक श्री केरकेट्टा एवं महापौर श्री प्रसाद ने गिल्ली डंडा खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल में 18 वर्ष आयुवर्ग के बालक बालिका, 18 से 40 और 40 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के महिला पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया। गौरतलब है कि जिला स्तरीय खेल के आज पहले दिन गिल्ली-डंडा, बांटी, 100 मीटर लंबी दौड़ व लम्बी कूद (पुरूष), गेड़ी दौड़ (पुरूष), रस्सी कूद (महिला), कुश्ती (महिला), खो-खो (महिला), कबड्डी (महिला), रस्साकशी (महिला) का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर नगर निगम अपर आयुक्त श्री खजांची कुमार, उप संचालक पंचायत सुश्री जुली तिर्की, खेल अधिकारी श्री दीनू पटेल, जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या खिलाड़ी एवं शहरी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।