: मतदान केंद्रों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें: कलेक्टर श्री सौरभ कुमार
Thu, Aug 3, 2023
कोरबा।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने आज कोरबा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केन्द्र रामपुर पीडब्ल्यूडी उच्च माध्यमिक विद्यालय, शा.उ.मा.वि.अंधरीकछार एवं शासकीय ई व्ही पीजी कॉलेज के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया और बिजली, पानी,शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और दिव्यांग मतदाताओं, 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने एकीकृत मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के पश्चात मतदान केंद्रों में जाकर बूथ लेबल अधिकारियों से आवश्यक चर्चा की और निर्वाचन कार्यों को गंभीरता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीएलओ को अपने क्षेत्र के मतदाताओं, दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की जानकारी रखते हुए पर्याप्त संख्या में नाम जोड़ने और नाम काटने हेतु प्रपत्र रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदाता सूची में किसी तरह की त्रुटि न हो इसे परीक्षण करने के भी निर्देश दिए।
कलेक्टर ने मतदान केंद्रों का सत्यापन करने के साथ ही ऐसे मतदान केंद्र जहाँ भवन जर्जर है उसके बदले उसी परिसर के भवन में ही मतदान केंद्र बनाते हुए कमरे के बाहर आवश्यक जानकारी का उल्लेख करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि मतदान केंद्रों में संख्या के आधार पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। उन्होंने बीएलओ को निर्धारित स्थान पर उपस्थित रहने के निर्देश भी दिए। उन्होंने मतदाता सूची में अंकित मतदान केंद्र के सभी फ़ोटो को अपडेट करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, एसडीएम श्रीमती सीमा पात्रे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज कुमार खांडे, बीईओ श्री संजय कुमार अग्रवाल,तहसीलदार अमित केरकेट्टा आदि उपस्थित थे।
स/कमलज्योति
: नव आयुक्त सुश्री ममता प्रतिष्ठा ममगाई
Thu, Aug 3, 2023
कोरबा।
मंगलवार को नव पदस्थ निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई साकेत पहुंचकर पदभार ग्रहण किया । पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने निगम के सभी विभागों का भ्रमण कर जानकारी हासिल की । इस मौके पर निगम के अधिकारियो ने आयुक्त महोदया का जोरदार स्वागत किया ।
: ब्रेकिंग न्यूज……..कटघोरा व हरदी बाजार रजिस्ट्रार,पूर्व पार्षद, बड़े बिजनेसमैन के घर ईडी और आईटी की दबिश
Thu, Aug 3, 2023
कोरबा। जिले में प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) की टीम एक बार फिर छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है, वही स्टेशन रोड निवासी नगर निगम कोरबा के पूर्व पार्षद और व्यवसायी शिव अग्रवाल के यहां सुबह 5 बजे ही ईडी की टीम ने दस्तक दी, घर के लोग कुछ समझ पाते तब तक टीम ने घर के सभी लोगों को एक कमरे में एकत्रित कर जांच करना शुरू कर दिया। वही सूत्रों की माने तो शिव अग्रवाल के यहां मिला तो कुछ नहीं लेकिन उनका पूरा परिवार ईडी की छापेमारी से परेशान जरूर हो गया। लगभग 5 घंटे तक माथापच्ची करने के पश्चात ईडी की टीम खाली हाथ वापस लौट गई। उधर एक और टीम ने किराना गल्ला व्यवसाई रूड़ मल अग्रवाल के घर और दुकान में छापा मारा है,टीम के साथ आए सशस्त्र बल के जवान घर के बाहर निगरानी करते देखे गए. रुड़ मल अग्रवाल के यहां क्या मिला इसकी जानकारी की प्रतीक्षा है। वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के कटघोरा और हरदी बाजार क्षेत्र के रजिस्टर ऑफिस में छापा पड़ने की जानकारी मिल रहा है।